Explore the website

Looking for something?

Thursday, April 30, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

डिंडोरी जिले में विशेष...

डिंडोरी। Security Skills Council of India (SSCI) एवं Security and Intelligence Services Limited...

आम आदमी पार्टी ने...

किसानों की सुनी समस्या, जिला प्रशासन करे जल्द निराकरण* डिंडौरी (शहपुरा):-आम आदमी पार्टी (AAP)...

इंदौर: भीषण गर्मी में...

संवाददाता आशीष जवखेड़कर इंदौर में भीषण गर्मी के बीच जहां आम लोग घरों से...

इंदौर सिटी ACP के...

संवाददाता आशीष जवखेड़कर इंदौर में रविवार देररात को एसीपी रूबीना मिजवानी और उनके पति...
Homeमध्य प्रदेशइंदौर : सड़क हादसे में घायलों को मिलेगा डेढ़ लाख का निशुल्क...

इंदौर : सड़क हादसे में घायलों को मिलेगा डेढ़ लाख का निशुल्क इलाज

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

  • इंदौर कलेक्टर ने अस्पताल संचालकों के साथ की बैठक

देशभर में सबसे अधिक सड़के हादसे मध्य प्रदेश के इंदौर में होते हैं और इन हादसों में मौतें भी इंदौर जिले में होती हैं। ऐसे में सरकार के लिए यह एक चिंता का विषय है। इसलिए अब मध्यप्रदेश सरकार सड़क हादसे में घायल लोगों को तुरंत इलाज देने और डेढ़ लाख रूपए तक कैशलैस इलाज की सुविधा देने जा रही है। इस महत्वपूर्ण योजना को लेकर आज कलेक्टर आशीष सिंह ने इंदौर जिले के सभी निजी अस्पताल के संचालकों और डॉक्टर्स के साथ एक बैठक की।

इस दौरान सड़क हादसे में घायल की जानकारी पोर्टल में अपडेट करना और क्लेम लेने जैसी कई महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कलेक्टर आशीष सिंह के मुताबिक हादसे के बाद अस्पताल में एडमिट होने वाले घायल व्यक्ति की जानकारी 24 घंटे के भीतर पोर्टल पर अपडेट करना होगा। जानकारी पोर्टल पर अपडेट होते ही पुलिस को भी सीधे इस बात की जानकारी मिल जाएगी और संबंधित थाने की पुलिस जांच के लिए पहुंचेगी।

कलेक्टर आशीष सिंह के मुताबिक अभी बहुत कम लोगों को सरकार की इस योजना की जानकारी है। ऐसे में अस्पताल संचालकों के द्वारा भी घायल या उनके परिजनों को ये जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही कलेक्टर आशीष सिंह ने शासन की राहवीर योजना का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार के द्वारा सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मदद करने या उसे अस्पताल पहुंचाने वाले को 25 हजार रूपए के इनाम की भी दी जाएगी। कलेक्टर आशीष सिंह ने इस योजना के दुरूपयोग और फर्जीवाड़े को रोकने के लिए भी ख़ास तैयारी की है।

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version