Explore the website

Looking for something?

Wednesday, June 10, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

जबलपुर: इंदौर के व्यापारी...

संवाददाता आशीष जवखेड़कर जबलपुर पुलिस ने इंदौर से वसूली करने आए व्यापारियों के साथ...

जम्मू-कश्मीर: उरी में LoC...

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास एक...

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन...

मंदसौर: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र...

मोदी ने तोड़ा नेहरू...

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए...
Homeमध्य प्रदेशकटनी : दर्दनाक सड़क हादसा ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, पति-पत्नी...

कटनी : दर्दनाक सड़क हादसा ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, पति-पत्नी की हुई मौत

मध्यप्रदेश के कटनी-शहडोल मार्ग में हुए भीषण हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।

मध्यप्रदेश के कटनी-शहडोल मार्ग पर हुए भीषण हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पति-पत्नी को टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रक ने दंपति को 10 मीटर घसीटा। जिसमें दोनों की दर्दनाक मौत हो गई।

पूरा मामला बड़वारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मझगवां तिराहे का बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भीषण था कि पति का शरीर दो हिस्सों में बंट गया। ट्रक की रफ्तार और टक्कर की तीव्रता देखकर आसपास के लोग दहल उठे। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे बड़वारा की ओर से आ रहे बाइक सवार दंपति को कटनी से बड़वारा की ओर जा रहे ट्रक ने मझगवां तिराहे के पास जोरदार टक्कर मारी। बाइक में टक्कर मारने के बाद ट्रक ने दोनों को सड़क पर करीब 10 मीटर तक घसीटते हुए ले गया, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक पुरुष की उम्र लगभग 50 से 55 वर्ष और महिला की उम्र करीब 45 से 50 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है। अभी तक दोनों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पहचान की कार्यवाही शुरू कर दी है। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक को घटनास्थल पर छोड़कर भाग निकला था। पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है और आरोपी चालक को भी दबोच लिया है।

लोगों में आक्रोश

इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। लोगों ने भारी वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई है और प्रशासन से इस मार्ग पर यातायात नियंत्रण के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version