Explore the website

Looking for something?

Monday, July 27, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

जिला चिकित्सालय डिण्डौरी में...

कर्तव्यों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही बरतने तथा स्वास्थ्य विभाग की छबि धूमिल...

इंदौर में ड्राई फ्रूट...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) ग्राहक की शिकायत पर मालवा मिल स्थित दुकान से...

इंदौर में दो राज्यों...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) इंदौर में राजस्थान और मध्य प्रदेश पुलिस के बीच...

डॉक्टर की लापरवाही से...

शाहपुरा/डिंडौरी। विकासखंड शहपुरा के ग्राम कठौतिया निवासी एक पशुपालक ने मेहंदवानी पशु चिकित्सालय...
HomeUncategorizedकांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप

लखीमपुर खीरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि 1 सितंबर को सुबह करीब 11:45 बजे भाजपा महिला मोर्चा की अगुवाई में दर्जनों लोग कांग्रेस जिला कार्यालय में घुस गए और तोड़फोड़ की।
कांग्रेस का कहना है कि भाजपा महिला मोर्चा की पारूल गुप्ता, रश्मि गुप्ता, ज्योति शुक्ला और आशीष गुप्ता के नेतृत्व में लगभग 50 लोग कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने राहुल गांधी और अन्य कांग्रेस नेताओं के खिलाफ अपशब्द कहे और कार्यालय का फर्नीचर, कंप्यूटर व कुर्सियां तोड़ डालीं।
कांग्रेस का आरोप है कि आरोपियों ने मेज का लॉकर तोड़कर मरम्मत के लिए रखे 50 हजार रुपए भी लूट लिए। इस दौरान कोतवाली प्रभारी हेमंत राय और तीन पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद थे, लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष का कहना है कि दोपहर करीब 1:50 बजे सदर विधायक योगेश वर्मा भी कार्यालय पहुंचे और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को धमकी दी। उनका दावा है कि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है।
कांग्रेस ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version