Home देश कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भोपाल कोर्ट ने जारी किया नोटिस, इस...

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भोपाल कोर्ट ने जारी किया नोटिस, इस तारीख को हाजिर होने का आदेश

कांग्रेस के नेता राहुल गांधी को भोपाल हाईकोर्ट ने नोटिस जारी किया है. उन्हें कोर्ट में पेश होने की नई तारीख दी है. इस दिन उन्हें उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं.

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ गई हैं. भोपाल कोर्ट ने उन्हें नोटिस जारी किया है. कोर्ट में पेश होने की नई तारीख दी है. कोर्ट की दी गई तारीख में उन्हें पेश होना पड़ेगा. पूरा मामला साल 2018 के मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव से जुड़ा है.

9 मई 2025 को राहुल गांधी को कोर्ट में पेश होना था लेकिन वो हाजिर नहीं हुए थे. कोर्ट ने राहुल को 28 अगस्त को पेश होने के आदेश दिए हैं.

दरअसल साल 2018 को मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान झाबुआ में एक रैली हुई थी.राहुल गांधी ने झाबुआ की चुनावी रैली में कहा था कि शिवराज सिंह चौहान और उनके बेटे कार्तिकेय का नाम पनामा पेपर्स लीक में है.शिवराज पर की गई टिप्पणी वापस ले ली गई, लेकिन कार्तिकेय पर बयान बरकरार रखा.

कार्तिकेय ने दर्ज करवाया था मुकदमा

राहुल गांधी के इस बयान को शिवराज सिंह के बेटे ने कार्तिकेय ने झूठा और मानहानि करने वाला बताया था. कार्तिकेय ने राहुल गांधी पर मानहानि का मुकदमा दर्ज करवाया था. 9 मई को कोर्ट ने पेश होने के आदेश दिए थे. लेकिन वे पेश नहीं हुए. ऐसे में कोर्ट ने अब उन्हें नई तारीख दी है.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version