Explore the website

Looking for something?

Tuesday, February 24, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

इंदौर : सुरों से...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) इंदौर की सिंगिंग कॉप सोनाली सोनी ने पेश की...

भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े, इंदौर...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) भाजपा युवा मोर्चा द्वारा कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने...

शाहपुरा पशु चिकित्सालय में...

पशु चिकित्सा विभाग डिंडोरी के अंतर्गत संचालित पशु चिकित्सालय शाहपुरा में पदस्थ वेटरिनरी...

अवैध गिट्टी परिवहन पर...

डिंडोरी। जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए...
Homeमध्य प्रदेशकिसानों को बड़ी सौगात, सम्मान निधि की राशि बढ़कर 3.68 लाख करोड़...

किसानों को बड़ी सौगात, सम्मान निधि की राशि बढ़कर 3.68 लाख करोड़ रुपए होगी

लोकेश शर्मा

मध्यप्रदेश के लाखों किसानों के लिए खुशी का दिन पास आ गया है। 24 तारीख को उन्हें पीएम किसान सम्मान निधि Kisan Samman Nidhi की राशि प्राप्त हो जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस दिन बिहार के भागलपुर में आयोजित कार्यक्रम में मध्यप्रदेश सहित देशभर के पात्र किसानों के बैंक खातों में 2-2 हजार रुपए अंतरित करेंगे। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने योजना के संबंध में अहम तथ्य भी बताया। कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि Kisan Samman Nidhi की 19वीं किस्त जारी होने के साथ ही योजना की राशि बढ़कर 3.68 लाख करोड़ रुपए हो जाएगी।

केंद्र सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आर्थिक रूप से राहत देने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि Kisan Samman Nidhi योजना शुरू की थी। फरवरी 2019 में शुरू की गई पीएम-किसान योजना को दुनिया की सबसे बड़ी डीबीटी (प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण) योजना कहा जाता है। इस योजना में हरेक लाभार्थी किसान को केंद्र सरकार 6,000 रुपए का वार्षिक लाभ देती है। हर चार माह में 2,000 रुपए की तीन बराबर किस्तों में यह राशि दी जाती है।

24 फरवरी के दिन मप्र के करीब 80 लाख किसानों के बैंक खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि Kisan Samman Nidhi की राशि आ जाएगी। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने एक्स हेंडल पर यह जानकारी देते हुए कई अहम तथ्य भी साझा किए। उन्होंने बताया कि 18वीं किस्त में लाभार्थी किसानों की संख्या 9.6 करोड़ थी जोकि अब बढ़कर 9.8 करोड़ हो गई है।

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने योजना की राशि पर भी अहम खुलासा किया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) Kisan Samman Nidhi के तहत केंद्र सरकार अब तक कुल 3.46 लाख करोड़ रुपए किसानों को दे चुकी है। अब यह राशि बढ़ जाएगी। 19वीं किस्त जारी होते ही पीएम किसान योजना की राशि बढ़कर 3.68 लाख करोड़ रुपए हो जाएगी।

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस योजना का जिक्र करते हुए कांग्रेस को भी घेरा। उन्होंने कहा कि पीएम-किसान Kisan Samman Nidhi दुनिया की सबसे बड़ी डीबीटी (प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण) योजना है। यह स्कीम किसानों को नकद राशि देकर राहत देती है। कांग्रेस ने कभी भी किसानों के हित में ऐसा नहीं सोचा।

शिवराजसिंह चौहान ने अपने एक्स हेंडल पर लिखा—

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि ने छोटे किसानों की जिंदगी बदली है। कांग्रेस ने दशकों तक सरकार चलाई लेकिन किसानों के खाते में सीधे सहायता देने का काम कभी नहीं किया।

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version