Explore the website

Looking for something?

Thursday, July 16, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

कक्षा छठवीं व ग्यारहवी...

डिंडोरी। पी.एम.श्री. स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय धमनगांव प्रभारी प्राचार्य अल्का विश्वकर्मा ने जानकारी...

मध्य प्रदेश के रीवा शहर में रविवार को एक होटल में उस समय...

विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर अयोध्या...

विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर अयोध्या के ग्राम सभा धौरहरा मुकुंदा पूरे रामलाल तिवारी का...

अज्ञात वाहन की चपेट...

डिंडौरी। जिले के विक्रमपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केलवारा में एक अज्ञात तेज...
Homeमध्य प्रदेशBHOPAL : एमपी के सबसे बड़े ब्रिज पर भीषण एक्सीडेंट, युवक का...

BHOPAL : एमपी के सबसे बड़े ब्रिज पर भीषण एक्सीडेंट, युवक का सिर कटकर कार में फंसा

लोकेश शर्मा

मध्य प्रदेश के सबसे बड़े अंबेडकर ब्रिज ( जीजी फ्लाइओवर ) पर भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक सॉफ्टवेयर डेवलपर्स की मौत हो गई। घटना के बाद चालक अपनी कार मौके पर ही छोड़ कर फरार हो गया। फिलहाल, पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल रवाना कर मामले की पड़ताल शुरु कर दी है।

भोपाल के एमपी नगर थाना इलाके में नए अंबेडकर ब्रिज पर यह पहला भीषण हादसा है। यहां पीछे से आ रही बेलगाम दौड़ती इको कार ने पहले बाइक सवार को जोरदार टक्कर मारी, जिसके चलते बाइक चालक आगे चल रही डीएसपी की कार में जा टकराया। टक्कर लगते ही जब वो जमीन पर गिरा तो उसका हेलमेट भी निकलकर गिर गया। दोबारा पीछे से आ रही उसी कार की चपेट में आ गया। युवक का सिर कार के बोनट में फंस गया था। जब तक कार नियंत्रित हुई वो लगभग 20 मीटर तक बाइक चालक को घसीटकर ले गई। बोनट में सिर फंसने से उसकी गर्दन कटकर अलग हो गई। जिसने भी यह नजारा देखा वो सिहर गया था।

मामले की जांच में जुटे एमपी नगर थाना प्रभारी जयहिंद शर्मा का कहना है कि हादसे में जान गंवने वाला युवक 26 वर्षीय निरंजन प्रजापति है, जो मंडीदीप का रहने वाला था और सॉफ्टवेयर डेवलपर था। करीब 10 दिन पहले ही उसकी नौकरी लगी थी। गुरुवार रात वह कोहेफिजा स्तिथ अपनी कंपनी से काम करने के बाद बाइक से अपने घर मंडीदीप लौट रहा था, तभी अम्बेडकर फ्लाईओवर पर वो हादसे का शिकार हो गया। फिलहाल, पुलिस ने कार जब्त कर आरोपी चालक की तलाश में जुट गई है।

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version