Home मध्य प्रदेश क्यों दीदी, क्या आपको भी कभी-कभी चलती है दारू? जीतू पटवारी के...

क्यों दीदी, क्या आपको भी कभी-कभी चलती है दारू? जीतू पटवारी के बाद चर्चा में आकाश विजयवर्गीय

0

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

मध्य प्रदेश की राजनीति में महिलाओं को लेकर दिए गए बयान पर सियासत गरमाई हुई है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के बयान पर भाजपा ने पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि मध्य प्रदेश की महिलाएं सबसे ज्यादा शराब पीती हैं.

एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/महिलाओं को लेकर जीतू पटवारी के शराब वाले विवादित बयान पर गरमाई राजनीति शांत नहीं हो रही है. अब पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय (Akash Vijayvargiya)का भी एक बयान चर्चा में आ गया है. उन्होंने मंगलवार को इंदौर में एक जनसभा में महिलाओं से सवाल किया, क्या आपको भी कभी-कभी शराब चलती है? इस तरह उन्होंने जीतू पटवारी पर निशाना साधा, जिन्होंने कहा था कि मध्य प्रदेश की महिलाएं सबसे ज्यादा शराब पीती हैं.

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का महिलाओं को लेकर दिए गए बयान पर इंदौर में विरोध तेज हो गया है. इस दौरान कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के पुत्र और पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने मंच से महिलाओं से शराब को लेकर चौंकाने वाला सवाल कर दिया. आकाश विजयवर्गीय ने अपने संबोधन में कहा, “कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी कहते हैं कि मध्य प्रदेश की महिलाएं बहुत ज्यादा शराब पी रही हैं. क्यों दीदी? ऐसा है क्या, हम तो आपको माता समझते हैं, देवी का रूप मानते हैं. कभी-कभी चलता है क्या?”

इस दौरान उन्होंने महिलाओं से हाथ उठाकर जवाब देने को कहा. इस दौरान किसी महिला ने हाथ नहीं उठाया. इसके बाद आकाश विजयवर्गीय ने फिर कहा कि अब बताइए किसने आज तक शराब नहीं पी है? तो सभी महिलाओं ने हाथ उठाया.

भाजपा हमेशा महिलाओं का सम्मान करती है

इस पर पूर्व विधायक ने कहा कि हमारे यहां ऐसे संस्कार ही नहीं हैं. पता नहीं पटवारी ने कहां देख लिया कि महिलाएं शराब पी रही हैं. आकाश विजयवर्गीय ने आगे कहा कि भाजपा सरकार हमेशा मां, बहन और बेटियों का सम्मान करती है, लेकिन कांग्रेस नेता समाज में महिलाओं के अपमानजनक बयान दे रहे हैं.

कैलाश विजयवर्गीय ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गीय माता को लेकर अपशब्द कहे, जबकि वे समाजसेवा की प्रतीक थीं और नोटबंदी के समय भी आम नागरिकों की तरह एटीएम की लाइन में खड़ी होकर उदाहरण पेश किया था.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version