Home मध्य प्रदेश खरगोन : ASI रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, लोकायुक्त का ट्रैप,7 हजार...

खरगोन : ASI रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, लोकायुक्त का ट्रैप,7 हजार लेते पकड़ा गया

( संवाददाता जितेंद्र सिंह चौहान )

एनटीवी टाइम न्यूज खरगोन/ खरगोन जिले के कसरावद में इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने एक एएसआई को 7 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। कसरावद थाने में पदस्थ एएसआई रविंद्र कुमार गुरु को 7 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त टीम ने पकड़ लिया। यह कार्रवाई फरियादी श्यामलाल उपाध्याय की शिकायत पर की गई।

फरियादी ने आरोप लगाया था कि एक मामले के निराकरण के बदले आरोपी एएसआई द्वारा 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही थी। 10 हजार रुपये में सौदा तय हुआ था। शिकायत के सत्यापन के बाद लोकायुक्त टीम ने ट्रैप बिछाया और कसरावद बस स्टैंड पर आरोपी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।

बताया जा रहा है कि आरोपी पहले ही 3 हजार रुपये ले चुका था और आज 7 हजार रुपये लेते समय पकड़ा गया। लोकायुक्त इंदौर के निरीक्षक सचिन पटेरिया ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version