Explore the website

Looking for something?

Thursday, March 12, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

शहपुरा पुलिस ने हत्या...

दिनांक 26.02.2026 को प्रार्थी अशोक झारिया द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी...

सरपंच प्रतिनिधि पर उप...

सरपंच प्रतिनिधि पर उप सरपंच ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए कलेक्टर को सोपा...

वैनगंगा नदी पुलिया के...

इलियास खान जिला गडचिरोली MHवैनगंगा नदी पुलिया के नीचे मिला 34 वर्षीय महिला का...

बिलगांव में धूमधाम से...

बैठक में तैयारियों पर चर्चा, आसपास के साहू बाहुल्य गांवों से स्वजातीय बंधुओं...
Homeमध्य प्रदेशछिंदवाड़ा : नदी में नहाने के दौरान दर्दनाक हादसा, डूबने से दो...

छिंदवाड़ा : नदी में नहाने के दौरान दर्दनाक हादसा, डूबने से दो दोस्तों की मौत

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

छिंदवाड़ा के कोतवाली थाना कोलाढाना बोदरी नदी में नहाने गये 6 दोस्तों में दो की नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर एसडीआरएफ पुलिस एवं प्रशासन की टीम पहुंची। जहां कड़ी मशक्कत के बाद दोनों मासूमों के शवों को नदी से बाहर निकाल लिया गया। इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

कोतवाली थाना प्रभारी आशीष धुर्वे ने बताया कि गुरुवार दोपहर गुलाबरा क्षेत्र के 6 दोस्त कोलाढाना में स्थित बोदरी नदी (नाले) में नहाने गये थे। इस दौरान सभी दोस्त नदी में उतरकर नहाने लगे। इसी दौरान देखते ही देखते दो बच्चे नहाते नहाते सिवरेज पाइंट के तेज बहाव में फस गए और डूबने लगे। जब अन्य चार दोस्तों ने उन्हें डूबता देखा तो शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर शराबे की आवाज सुनकर स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंच गये और डूब रहे बच्चों को बचाने का प्रयास करने लगे।

लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। तत्काल इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी गई। मौके पर पहुंचकर प्रशासन ने एसडीआरएफ की टीम के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कुछ देर की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों मासूमों जिसमें देव उर्फ देशात पिता राजकुमार चौरसिया उम्र 15 वर्ष और फनी पिता बीए वर्मा उम्र 14 वर्ष निवासी गुलाबरा के शव बाहर निकाले गए। घटना की जानकारी लगते ही क्षेत्र में मातम पसर गया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

नहीं थे सुरक्षा के कोई इंतजाम

बारिश का मौसम इन दिनों पूरे सवाब पर है बीते चार दिनों से लगातार जिले में बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश से नदी नाले उफान पर चल रहे हैं। लेकिन उसके बाद भी स्थानीय प्रशासन इस ओर गंभीर नहीं है। इस घटना के बाद क्षेत्रवासियों ने प्रशासन की अनदेखी पर नाराजगी व्यक्त की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर वर्ष ये नदी बारिश के मौसम में उफान में होती है। उसके बाद भी प्रशासन द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जाता है। अनेकों बार इस क्षेत्र की जानकारी जिला प्रशासन को देने के बाद भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जाता है। इसी का नतीजा है कि दो मासूमों ने अपनी जान गवा दी।

सूचना मिलते ही अलर्ट प्रशासन

गुरुवार को बोदरी नदी में हुए दर्दनाक हादसे में दो मासूमों के डूबने की जानकारी जैसे ही प्रशासन को मिली तुरंत एसडीएम सुधीर जैन, कोतवाली थाना निरीक्षक आशीष धुर्वे, एसडीआरएफ कमांडर एवं उनकी टीम मौके पर पहुंची। तत्काल स्थानीय लोगों की मदद से दोनों मासूमों का रेस्क्यू शुरू किया गया। लेकिन जब तक बहुत देर हो चुकी थी दोनों मासूम मौत के काल में समा चुके थे।

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version