Monday, March 9, 2026

TOP NEWS

कार्यालय कलेक्टर (खाद्य शाखा...

कार्यालयीन आदेश क्रमांक / 117 डिंडोरी, दिनांक 06 फ़रवरी 2026 एवं आदेश क्रमांक...

विधानसभा में कैलाश विजयवर्गीय...

एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ मध्य प्रदेश के कद्दावर नेता व नगरीय प्रशासन मंत्री...

थाना गाडासरई पुलिस की...

दिनांक 24/02/2026 की प्रातः थाना गाडासरई पुलिस को ग्राम बघरेली–धनौली के मध्य सड़क...

डिंडोरी जिले के शहपुरा...

जिसने समूचे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अज्ञात...
Homeदेशजुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय का पाक पर अहम बयान-...

जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय का पाक पर अहम बयान- ”पाकिस्तान का तो नामों निशान नहीं रहेगा, अगर…”

ऑपरेशन सिंदूर के बाद से पूरे मुस्लिम समुदाय में काफी खुशी नज़र आ रही है। इस सफलता का जश्न मनाते हुए के उन्होंने पाकिस्तानियों को खरी-खरी सुनाई है। लोगों ने कहा कि किरदार में दम होना चाहिए। देश के पास कर्नल सोफिया कुरैशी जैसी और भी बेटियां हैं।

अभी तो दो बेटियों ने मारा है’

मीडिया से बातचीत के दौरान एक व्यक्ति ने कहा कि, “अभी तो दो बेटियों ने मारा है। अभी तो कितनी बेटियां बाकी हैं। पाकिस्तान का तो नामों निशान नहीं रहेगा।” दूसरे युवक ने कहा, “पाकिस्तान में अभी हमारी सोफिया कुरैशी ने घुसकर मारा। ये तो एक ट्रेलर था, पिक्चर अभी पूरी बाकी है। सारे हिंदुस्तान में खुशी है कि पाकिस्तान में घुसकर मारा है, इसलिए हम आज जश्न मना रहे हैं।”

पाकिस्तान बेबस और लाचार हो गया

एक शख्स ने कहा कि पाकिस्तान बेबस और लाचार हो गया है। उन्हें लगा कि वे आसानी से पहलगाम में अटैक कर निकल जाएंगे और हम लोग इक्ट्ठे होकर पाकिस्तान मुर्दाबाद और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते रहेंगे।

एक मुस्लिम युवक ने कहा, “इन लोगों ने हमारे मासूम लोगों को मारा तो इनको ऐसा लगा कि हर जगह सक्षम हैं, लेकिन ये इनकी बहुत बड़ी बुजदिली थी। हिंदुस्तान ने इसको जो जवाब दिया है, मैं आपको वादे के साथ कह सकता हूं कि अगर 10 दिन ये लगातार चला तो पाकिस्तान का नक्शा ही खत्म हो जाएगा। सोफिया कुरैशी और एक मैडम (व्योमिका सिंह), ये लेडीज लोग ही इन पर भारी हैं। अभी तो बाकी लोग उतरे ही नहीं हैं। मिशन सिंदूर से पाकिस्तान को मालूम चल जाएगा कि अगर अगली बार जरा भी ऐसा कुछ करने की कोशिश करेंगे तो इनको करारा जवाब मिलेगा।”

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments