Home मध्य प्रदेश टोल कर्मचारियों ने महिला-पुरुषों पर जमकर चलाए लात-घूंसे, गाड़ी का शीशा भी...

टोल कर्मचारियों ने महिला-पुरुषों पर जमकर चलाए लात-घूंसे, गाड़ी का शीशा भी तोड़ा, Video Viral होते ही जांच शुरू

  • उज्जैन के टोल नाके पर जमकर गुंडागर्दी हुई है. कर्मचारियों ने महिला-पुरुषों के साथ जमकर मारपीट की है और गाड़ी के शीशे भी फोड़े. हैं

मध्यप्रदेश के उज्जैन में हाल ही में शुरू हुए बदनावर टोल नाके पर कर्मचारी गुंडागर्दी पर उतारू हो गए हैं. यहां टवेरा से जा रहे एक परिवार के साथ कुछ युवकों ने जमकर गुंडागर्दी की है.पुरुष और महिलाओं पर लात-घूंसे भी चलाए है. इसका वीडियो भी वायरल हुआ है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

टोल कर्मी टवेरा गाड़ी से जा रही महिला-पुरुषों के साथ मारपीट कर गाड़ी फोड़ते नजर आ रहे हैं. घटना की अब तक कोई शिकायत नहीं हुई है लेकिन पुलिस ने वायरल वीडियो को देख रविवार को जांच शुरू कर दी है.

दरअसल हाल ही में बने बदनावर फोर लेन का ग्राम खरसोद खुर्द के पास टोल नाका शुरू हुआ है. यहां का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. जिसमें कुछ युवक टवेरा से जा रहे परिवार के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में युवक महिलाओं को भी धक्का देते, लात मारते और गाड़ी का कांच फोड़ते हुए दिख रहे हैं. मारपीट करने वाले युवक टोल में तैनात कर्मी हैं. इस घटना के बाद यहां लोगों की भीड़ जमा हो गई. किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. ये वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

पुलिस बोली- कार्रवाई की जा रही है

इस संबंध में बड़नगर एसडीओपी महेंद्र सिंह परमार ने बताया कि शनिवार को पैसे को लेकर टोल कर्मियों का गाड़ी वाले से बात हुआ होगा और इसी के बाद मारपीट हुई है. वीडियो से घटना का पता चला,लेकिन मामले में अब किसी ने कोई शिकायत नहीं की है. बावजूद संबंधितों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है.

https://ntvtime.com/wp-content/uploads/2025/05/incmp-20250511-0001.mp4

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version