Monday, May 11, 2026

TOP NEWS

वर्ष की दूसरी नेशनल...

मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशानुसार तथा माननीय प्रधान जिला एवं...

रयपुरा की बेटी शुभी...

एमबीबीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर ग्रामीण बेटियों के लिए बनी प्रेरणाडिंडौरी : 08 मई,2026जिले...

डिंडोरी में ‘आप’ का...

डिंडोरी:- बढ़ती महंगाई और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों के दामों में बेतहाशा वृद्धि के...

लखीमपुर खीरी में चौधरी...

लखीमपुर खीरीआज 6 मई 2026 पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय लोक दल के...
Homeमध्य प्रदेशधार : लेबड मानपुर फोरलेन पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की चपेट...

धार : लेबड मानपुर फोरलेन पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आने से एक मौत, दो गंभीर घायल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

एनटीवी टाइम न्यूज धार/धार जिले के लेबड मानपुर फोरलेन पर आज भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार एक महिला की मौत हो गई वहीं बाइक चालक युवक व एक बालिका गंभीर रूप से घायल है जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया

वही घटना के बाद लेबड मानपुर फोरलेन पर क्षेत्रवासियों ने चक्का जाम कर दिया था और टोल संचालकों को बुलाकर सर्विस रोड की मांग करते हुए जर्जर फोरलेन सुधारने की भी मांग कर रहै है

घटना के विषय में प्राप्त जानकारी के अनुसार बछड़ावदा के रहने वाले बाइक सवार युवक महिला व एक बालिका ग्राम सिलोटिया में मोत गमी के कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे इस दौरान फोरलेने पर एक ट्रक ने इन्हें चपेट में ले लिया , जिसमें महिला रेखा पति गुलाब की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं बाइक चला रहा लड़का वं एक बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई इसके बाद घायलों को स्थानीय लोगों की सहायता से तुरंत जिला चिकित्सालय धार भेजा गया

उक्त घटना की सूचना मिलते ही दिगठाण क्षेत्र के रहने वाले लोगों ने फोरलेन पर जाम लगा दिया और टोल संचालक जिम्मेदार अधिकारियों को बुलवाकर जर्जर फोरलेन को तुरंत सुधारने ओर ग्रामीण सर्विस रोड बनाने की मांग करने लगे वहीं चक्का जाम के दौरान दूर-दूर तक वाहनों की कटारे लग गई थी जिससे वाहन चालकों में काफी परेशानियां देखी गई इधर चक्का जाम की जानकारी मिलते ही पुलिस सहीत क्षेत्रीय अधिकारी मौके पर पहुंच गए व आक्रोशित लोगों को समझाइस देने की कोशिश कर रहे हैं

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments