Saturday, March 14, 2026

TOP NEWS

बेटमा पुलिस ने नाबालिग...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) यह मामला तब सामने आया जब छात्रा ने 24...

विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने...

शहपुरा | शहपुरा विधानसभा क्षेत्र के विकास पथ पर आज एक नया अध्याय...

शहपुरा पुलिस ने हत्या...

दिनांक 26.02.2026 को प्रार्थी अशोक झारिया द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी...

सरपंच प्रतिनिधि पर उप...

सरपंच प्रतिनिधि पर उप सरपंच ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए कलेक्टर को सोपा...
Homeमध्य प्रदेशनीमच में तस्करी का हाईटेक जुगाड़, कार की खिड़की में ‘गुफा’ बनाकर...

नीमच में तस्करी का हाईटेक जुगाड़, कार की खिड़की में ‘गुफा’ बनाकर छुपाई 6 किलो अफीम, 3 गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के नीमच जिले में मादक पदार्थ विरोधी अभियान जारी रखते हुए, विशिष्ट जानकारी के आधार पर, केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सी.बी.एन), भवानी मंडी सेल के अधिकारियों ने सुनेल रोड पर, सुलिया चैकी, भवानीमंडी, जिला – झालावाड़ के पास एक स्विफ्ट डिजायर कार को रोका और कुल 6.615 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद की है। जानकारी के अनुसार, कोटा जिले के पंजीकरण वाली एक स्विफ्ट डिजायर कार में अवैध अफीम की तस्करी किए जाने की सूचना मिली थी।

केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सी.बी.एन), भवानीमंडी सेल के अधिकारियों की एक टीम गठित की गई और टीम को गुरुवार को रवाना किया गया। संदिग्ध मार्ग पर कड़ी निगरानी रखी गई और सीबीएन अधिकारियों द्वारा वाहन की सफलतापूर्वक पहचान करने के बाद, उक्त वाहन को सुनेल रोड, सुलिया चैकी, भवानीमंडी के पास रोक लिया गया।

वाहन की तलाशी के दौरान पिछले दरवाजे के पैनल में छुपाए गए खाकी टेप से लिपटे पॉलीथीन बैग में रखे कुल 6.615 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद हुई। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद, कार के साथ बरामद अवैध अफीम को जब्त कर लिया गया है और तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। आगे की जांच प्रक्रिया जारी है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments