Sunday, August 30, 2026

TOP NEWS

सरकारी आवास में थानाध्यक्ष...

ब्रेकिंग न्यूज़….बस्ती जिले से बड़ी खबर..बस्ती। वाल्टरगंज थाने में तैनात थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश...

आज का राशिफल30 अगस्त...

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)आज आपके पास पर्याप्त...

मनीमाजरा में 2 सितंबर...

मनीमाजरा में 2 सितंबर को निकलेगी भव्य श्री कृष्ण शोभायात्रा4 सितंबर को धूमधाम...

13 मांगों को लेकर...

इलियास खानजिला गडचिरोलीहेडलाइन:13 मांगों को लेकर कांग्रेस का 31 अगस्त को वडसा में...
Homeमध्य प्रदेशपीथमपुर : थाना सेक्टर एक पुलिस को बड़ी सफलता 2 बाइक चोर...

पीथमपुर : थाना सेक्टर एक पुलिस को बड़ी सफलता 2 बाइक चोर सहित 15 बाइक जब्त

(संवाददाता प्रफुल्ल तंवर)

धार/पीथमपुर की सेक्टर एक पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 15 चोरी की बाइक बरामद की हैं । थाना प्रभारी ओमप्रकाश अहीर ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में बाइक चोरी की घटनाएं बढ़ गई थीं। खासकर हाट बाजार और भीड़भाड़ वाले इलाकों से बाइकें चोरी हो रही थीं। थाना प्रभारी ओम प्रकाश अहीर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक युवक को पकड़ा।

उसकी निशानदेही पर अलग-अलग जगहों से मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुरेश उर्फ रामलाल पांडर (30) और सावन राठौड़ (20) के रूप में हुई है। सुरेश थाना तिरला का और सावन थाना सदलपुर का रहने वाला है। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपी आदतन अपराधी हैं। सुरेश के खिलाफ विभिन्न थाना क्षेत्रों में 12 मामले दर्ज हैं, जबकि सावन पर 3 मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड की मांग करेगी, ताकि और चोरी के वाहन बरामद किए जा सकें। इस कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक के.के. परिहार, हेड कांस्टेबल सूरज तिवारी, महेश यादव, मनीष चौहान, आरक्षक शैलेन्द्र सिंह भदौरिया और राहुल हिरवे की अहम भूमिका रही।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments