Home मध्य प्रदेश पीथमपुर : बगदून थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे, 27 वर्षीय...

पीथमपुर : बगदून थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे, 27 वर्षीय युवक की मौत

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

पीथमपुर के बगदून थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कृष्णा पिता कुकाजी के रूप में हुई है।

पीथमपुर/घटना बीती शाम करीब 7 बजे महू-नीमच मार्ग पर हुई। कृष्णा अपनी मोटरसाइकिल (MP 09 XC 6345) से खेड़ा गांव से अकोलिया जा रहा था। मदरसन कंपनी अपैरल पार्क के सामने उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई। राहगीरों ने घायल कृष्णा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मेडिकल ऑफिसर डॉ. आमिल अंसारी ने पुष्टि की कि युवक को मृत अवस्था में लाया गया था। मौत के सटीक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चलेगा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

मृतक के जीजा दिलीप भूरिया ने बताया कि कृष्णा विवाहित था और दो छोटे बच्चों का पिता था। वह अमझेरा में रहने वाले अपने माता-पिता का एकमात्र सहारा था। परिवार अब अनाथ हो गया है।

https://ntvtime.com/wp-content/uploads/2025/06/VID-20250614-WA0017.mp4

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version