Monday, May 11, 2026

TOP NEWS

वर्ष की दूसरी नेशनल...

मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशानुसार तथा माननीय प्रधान जिला एवं...

रयपुरा की बेटी शुभी...

एमबीबीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर ग्रामीण बेटियों के लिए बनी प्रेरणाडिंडौरी : 08 मई,2026जिले...

डिंडोरी में ‘आप’ का...

डिंडोरी:- बढ़ती महंगाई और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों के दामों में बेतहाशा वृद्धि के...

लखीमपुर खीरी में चौधरी...

लखीमपुर खीरीआज 6 मई 2026 पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय लोक दल के...
Homeमध्य प्रदेशफिल्मी अंदाज में बैतूल पुलिस ने अवैध शराब पर कसा शिकंजा, 4...

फिल्मी अंदाज में बैतूल पुलिस ने अवैध शराब पर कसा शिकंजा, 4 तस्कर गिरफ्तार

  • बैतूल में शराब माफियाओं पर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 14 किलोमीटर पीछा कर शराब तस्कर को पकड़ा.

बैतूल: मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में पुलिस ने मंगलवार को शराब माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. बैतूल के अलग अलग थानों की पुलिस ने 3 स्थानों पर दबिश देकर करीब 630 लीटर अवैध शराब पकड़ी है. इसमें देसी, अंग्रेजी और ब्रांडेड शराब शामिल है. पकड़ी गई शराब की कीमत लगभग 3 लाख रुपए आकी जा रही है. इन कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 2 आरोपी भागने में सफल रहे, जिनकी तलाश जारी है. अवैध शराब परिवहन कर रहे 3 वाहनों को भी जब्त किया गया है.

पीछा कर पुलिस ने शराब तस्कर को पकड़ा

एसपी निश्चल झारिया के निर्देशन में शाहपुर पुलिस ने बरेठा तिहरा गांव के पास चेकिंग लगाई थी. पुलिस को मंगलवार की देर रात दूसरी ओर से एक टाटा सफारी वाहन आते नजर आया, पुलिस ने उसे रोकने के लिए हाथ दिया. पुलिस को देखकर वाहन चालक कार लेकर भागने लगा. पुलिस ने करीब 14 किलोमीटर पीछा पर वाहन को पकड़ा है, जिसमें 305 लीटर अवैध शराब बरामद हुई है. जब्त शराब और गाड़ी की कीमत 15 लाख रुपए बताई जा रही है.

4 शराब तस्करों की हुई गिरफ्तारी

अन्य मामले में पुलिस ने सारणी थाना क्षेत्र से एक ऑटो को पकड़ा है, जिसमें से 59 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की गई. जब्त शराब और गाड़ी की कीमत 6 लाख रुपए है. इसके अलावा चोपना थाना क्षेत्र में एक मकान पर छापा मारकर पुलिस ने 265 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है. जब्त की गई अवैध शराब में देसी, अंग्रेजी और ब्रांडेड शामिल है. यह संपूर्ण कार्रवाई आबकारी अधिनियम के अंतर्गत की गई है. 24 घंटे के अंदर की गई कार्रवाई के दौरान कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 2 आरोपी फरार हो गए हैं.

अवैध शराब के खिलाफ जारी रहेगी कार्रवाई

बैतूल पुलिस अधीक्षक निश्चल झारिया ने कहा, “जिले में अवैध शराब कारोबार को पूरी तरह समाप्त करने तक यह अभियान जारी रहेगा. फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.” आबकारी विभाग के कमिश्नर अभिजीत अग्रवाल ने बताया, “बैतूल जिले में एमआरपी से अधिक कीमत पर शराब बेचने की शिकायत पर कार्रवाई की गई है. जिला आबकारी अधिकारी द्वारा कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं.”

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments