Thursday, March 12, 2026

TOP NEWS

शहपुरा पुलिस ने हत्या...

दिनांक 26.02.2026 को प्रार्थी अशोक झारिया द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी...

सरपंच प्रतिनिधि पर उप...

सरपंच प्रतिनिधि पर उप सरपंच ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए कलेक्टर को सोपा...

वैनगंगा नदी पुलिया के...

इलियास खान जिला गडचिरोली MHवैनगंगा नदी पुलिया के नीचे मिला 34 वर्षीय महिला का...

बिलगांव में धूमधाम से...

बैठक में तैयारियों पर चर्चा, आसपास के साहू बाहुल्य गांवों से स्वजातीय बंधुओं...
Homeमध्य प्रदेशबालाघाट 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते SDM कार्यालय का डाटा एंट्री...

बालाघाट 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते SDM कार्यालय का डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार, लोकायुक्त की कार्रवाई से मचा हड़कंप

जबलपुर लोकायुक्त पुलिस ने बालाघाट में कलेक्ट्रेट कार्यालय में पदस्थ एडीएम कार्यालय के डाटा एंट्री आपरेटर राजेंद्र मस्करे को 10 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ ट्रेप किया है। दरअसल, जिले के कटंगी लोक सेवा केंद्र प्रभारी के पति मिहिरचंद सुलकिया निवासी महकेपार तहसील तिरोडी ने जबलपुर लोकायुक्त कार्यालय पहुंचकर शिकायत की थी कि उनकी पत्नी कटंगी में लोक सेवा केंद्र का संचालन करती है। जिनके आधार सेंटर की आईडी बंद हो गई है। अब नई आईडी बनाने की आवश्यक्ता है। जिसे लेकर उसके द्वारा लोक सेवा प्रबंधक कार्यालय बालाघाट में आवेदन किया गया है। लेकिन नई आईडी बनाने के एवज में एडीएम कार्यालय के डाटा एंट्री आपरेटर राजेन्द्र मस्करे द्वारा 10 हजार रूपये की डिमांड की जा रही है। जहां उक्त शिकायत के बाद पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के द्वारा टीम को निर्देशित किया गया।

शिकायत के आधार पर लोकायुक्त पुलिस ने जाल बिछाया और जबलपुर लोकायुक्त पुलिस की टीम 24 जुलाई को अपने नियत समय पर बालाघाट कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंच गई। जैसे ही आवेदक द्वारा संबंधित राजेंन्द्र मस्करे को डिमांड स्वरूप राशि दी गई। उसी क्षण लोकायुक्त टीम ने एडीएम कार्यालय के कार्यालय सहायक सह डाटा एंट्री आपरेटर राजेंद्र मस्करे को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। जहां इस कार्रवाई से सरकारी दफ्तरों में हड़कंप मचा हुआ है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments