Saturday, September 26, 2026

TOP NEWS

Ranbir Kapoor Shower Video...

क्या वाकई लीक हुआ है रणबीर कपूर का पर्सनल शॉवर वीडियो या यह महज़ एक पीआर स्टंट है? जानें 'RK Offline' नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से वायरल हो रहे इस वीडियो का पूरा सच।

महानगरों को टक्कर दे...

इंदौर में अब एक फ्लैट की कीमत ₹12 करोड़ के पार पहुँच चुकी है। जानिए यशवंत निवास रोड से लेकर निपानिया तक, इंदौर के सबसे महंगे और आलीशान फ्लैट्स, उनके दाम और कीमतों में आए इस भारी उछाल की मुख्य वजहें।

आधार कार्ड: बच्चों के...

UIDAI ने दी बड़ी राहत! बच्चों के अनिवार्य आधार बायोमेट्रिक अपडेट (Mandatory Biometric Update) को मुफ्त में कराने की आखिरी तारीख अब 30 सितंबर 2027 तक बढ़ा दी गई है। जानिए नियम, चार्जेस और न कराने पर होने वाले नुकसान की पूरी जानकारी।

TVS NTORQ 150 Price...

TVS Motor ने भारत में अपना सबसे पावरफुल TVS NTORQ 150 स्कूटर लॉन्च कर दिया है। जानें इसकी एक्स-शोरूम कीमत, ऑन-रोड प्राइस, माइलेज और 150cc इंजन के सभी फीचर्स।
Homeदेशभारत ने पाकिस्तान पर दागीं 24 मिसाइलें, जैश-लश्कर के हेडक्वार्टर तबाह, करीब...

भारत ने पाकिस्तान पर दागीं 24 मिसाइलें, जैश-लश्कर के हेडक्वार्टर तबाह, करीब 30 मौत

सेना ने कहा कि हमलों में सिर्फ आतंकी ठिकाने नष्ट हुए, पाकिस्तान ने नागरिक इलाकों को निशाना बनाने का आरोप लगाया है.

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के ठीक 15 दिन बाद, भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित आतंकवादी ठिकानों पर करारा प्रहार किया है. बुधवार रात लगभग 1:30 बजे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारतीय वायुसेना ने बहावलपुर, मुरीदके, बाघ, कोटली और मुजफ्फराबाद में 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया.

भारतीय सूत्रों के अनुसार, ये वही ठिकाने हैं, जहां से भारत पर आतंकी हमलों की साजिशें रची जा रही थीं और उन्हें अंजाम दिया जा रहा था. न्यूज़ एजेंसी ANI के मुताबिक, जैश-ए-मोहम्मद के 4, लश्कर-ए-तैयबा के 3 और हिज्बुल मुजाहिदीन के 2 आतंकी ठिकानों को इस ऑपरेशन में नष्ट किया गया. पाकिस्तानी स्थानीय रिपोर्ट्स में बहावलपुर में एयर स्ट्राइक के बाद 30 लोगों के मारे जाने की खबर है.

सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे रात ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर बारीकी से नज़र बनाए रखे थे.

भारत का स्पष्टीकरण: भारतीय सेना ने स्पष्ट किया है कि इस ऑपरेशन में किसी भी पाकिस्तानी सैन्य ठिकाने को निशाना नहीं बनाया गया. लक्षित किये गए सभी ठिकाने आतंकवादियों के थे. भारतीय सूत्रों ने यह भी बताया कि यह एक संयुक्त सैन्य अभियान था, जिसमें भारतीय सेना और वायु सेना ने मिलकर सटीक हमला करने वाले हथियारों का इस्तेमाल किया. पहलगाम आतंकी हमले के लिए जिम्मेदार जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर के ठिकानों को ही जानबूझकर निशाना बनाया गया था.

भारत के हवाई हमलों के बाद पाकिस्तान की ओर से प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है.

  • पहला बयान: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने जियो टीवी से बातचीत में दावा किया कि भारत ने अपनी ही हवाई सीमा से पाकिस्तान पर मिसाइल हमले किए हैं, जो सीधे नागरिक इलाकों पर गिरे.
  • दूसरा दावा: पाकिस्तानी मीडिया ने दावा किया कि पाकिस्तानी सेना ने हमले के दौरान 5 भारतीय फाइटर जेट को गिरा दिया है, मस्जिदों को भी निशाना बनाया गया है और LoC के पास भारतीय चेकपोस्ट तबाह किए गए हैं.
  • तीसरा विरोधाभास: पाकिस्तान ने हवाई हमलों के बाद मरने वालों की संख्या को लेकर सुबह 5 बजे तक अलग-अलग दावे किए. पहले 3 लोगों की मौत की बात कही गई, फिर बाद में इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के डारयेक्टर ने 8 नागरिकों के मारे जाने और 35 के घायल होने की जानकारी दी. उन्होंने यह भी दावा किया कि भारत ने पीओके और पाकिस्तान में रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए 6 अलग-अलग इलाकों में कुल 24 मिसाइलें दागीं।

अमेरिका की प्रतिक्रिया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस घटना को ‘शर्मनाक’ बताते हुए कहा कि लोगों को पता था कि कुछ होने वाला है क्योंकि वे लंबे समय से लड़ रहे हैं. उन्होंने उम्मीद जताई कि यह जल्द ही खत्म हो जाएगा.

22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में एक आतंकी हमला हुआ था, जिसमें 26 पर्यटकों की जान चली गई थी, जिनमें एक नेपाली नागरिक भी शामिल था. बताया जाता है कि आतंकियों ने पर्यटकों की धार्मिक पहचान पूछकर उन्हें गोली मारी थी. शुरुआत में द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी, लेकिन बाद में इससे इनकार कर दिया.

इस घटना में कानपुर के शुभम द्विवेदी की भी मौत हो गई थी. शुभम की पत्नी ने इस कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “मैं अपने पति की मौत का बदला लेने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देना चाहती हूं. मेरे पूरे परिवार को उन पर विश्वास था और उन्होंने जिस तरह से (पाकिस्तान को) जवाब दिया, उसने हमारे विश्वास को बनाए रखा है. यही मेरे पति को सच्ची श्रद्धांजलि है. मेरे पति आज जहां भी होंगे, उन्हें शांति मिलेगी.”

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments