Wednesday, March 11, 2026

TOP NEWS

शहपुरा पुलिस ने हत्या...

दिनांक 26.02.2026 को प्रार्थी अशोक झारिया द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी...

सरपंच प्रतिनिधि पर उप...

सरपंच प्रतिनिधि पर उप सरपंच ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए कलेक्टर को सोपा...

वैनगंगा नदी पुलिया के...

इलियास खान जिला गडचिरोली MHवैनगंगा नदी पुलिया के नीचे मिला 34 वर्षीय महिला का...

बिलगांव में धूमधाम से...

बैठक में तैयारियों पर चर्चा, आसपास के साहू बाहुल्य गांवों से स्वजातीय बंधुओं...
Homeमध्य प्रदेशभोपाल सेवा पखवाड़े के तहत कार्यक्रमों में जन प्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित...

भोपाल सेवा पखवाड़े के तहत कार्यक्रमों में जन प्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित करें – मंत्री श्री काश्‍यप

भोपाल सेवा पखवाड़े के तहत कार्यक्रमों में जन प्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित करें – मंत्री श्री काश्‍यप

सतेंद्र जैन ब्यूरो रिपोर्टर भोपाल जिले के प्रभारी एवं सूक्ष्‍म, लघु और मध्‍यम,उद्यम मंत्री श्री चेतन्‍य कुमार काश्‍यप ने कलेक्‍टर एवं अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे सेवा पखवाड़े के तहत संचालित होने वाले कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित करें। चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता, नमो मेराथन, स्‍वच्‍छता अभियान, वृक्षारोपण और स्‍वास्‍थ्‍य शिविरों का वृहद स्‍तर पर आयोजन हो और प्रतिभागियों को शील्‍ड, प्रमाण-पत्र और पुरस्‍कार दिये जाए। इन कार्यक्रमों में ज्‍यादा से ज्‍यादा जनभागीदारी हो। सेवा पखवाड़े के कार्यक्रमों के संबंध में प्रभारी मंत्री से मार्गदर्शन प्राप्‍त करने के लिए कलेक्‍टर श्री कौशलेन्‍द्र विक्रम सिंह, अधिकारियों की टीम के साथ मंत्री निवास पर आए थे। उन्‍होंने आगामी 02 अक्‍टूबर तक शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में चलने वाले एक-एक कार्यक्रम के बार में श्री काश्‍यप से मार्गदर्शन प्राप्‍त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments