Explore the website

Looking for something?

Thursday, August 20, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

इंदौर में एविएशन सेक्टर...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ इंदौर। इंदौर के भंवरकुआ थाना...

बैतूल में स्कूली छात्राओं...

विजय बंजारे बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले से एक बेहद संवेदनशील मामला...

बिहार में सोशल मीडिया...

बिहार में सोशल मीडिया क्रिएटर्स के लिए बड़ी खुशखबरी: अब हर 1 लाख...

NMC One Nation One...

देश की चिकित्सा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: अब एक ही रजिस्ट्रेशन से पूरे...
Homeउत्तर प्रदेशमहराजगंज में भीषण सड़क हादसा…बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत, युवती...

महराजगंज में भीषण सड़क हादसा…बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत, युवती गंभीर

  • महराजगंज में रविवार की रात गोरखपुर रोड स्थित LIC कार्यालय के पास अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंद डाला। इस दौरान दो लोगों का दर्दनाक मौत हो गई, एक युवती गंभीर रूप से घायल है।

रविवार रात महराजगंज के सदर कोतवाली क्षेत्र के बैकुंठपुर पावर हाउस के पास गोरखपुर-महराजगंज मार्ग पर भयावह दुर्घटना हुई इसमें जिसमें तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।

तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा

मृतकों की पहचान मिथिलेश निवासी दरौली टोला अजमतपुर, थाना सदर कोतवाली और गंगेश शर्मा निवासी संडा खुर्द, थाना कोठीभार के रूप में हुई है। इस हादसे में घायल युवती अंकिता निवासी खम्हौरा, थाना निचलौल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मृतकों के परिजनों ने बताया कि मिथिलेश, गंगेश और अंकिता किसी काम से शिकारपुर से महराजगंज जा रहे थे। जैसे ही वे बैकुंठपुर पावर हाउस के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। भीषण हादसे में मिथिलेश और गंगेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि अंकिता गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने मिथिलेश और गंगेश को मृत घोषित कर दिया, अंकिता की हालत गंभीर है उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले किया है।

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version