Explore the website

Looking for something?

Tuesday, April 14, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

नगर परिषद् सभा कक्ष...

सोमवार को नगर परिषद् शहपुरा के सभा कक्ष में आयोजित नव नियुक्त मनोनीत...

एनएच-45 सड़क दुर्घटना :...

डिंडोरी जिले के बजाग तहसील अंतर्गत गाड़ासरई थाना क्षेत्र के किकरा तालाब गांव...

जिले में गेहूं उपार्जन...

डिंडोरी, 10 अप्रैल 2026 — जिले में आगामी 15 अप्रैल 2026 से प्रारंभ...

सोशल मीडिया पर प्राप्त...

डिंडोरी जिले के विकासखंड मेहंदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत बुल्दा के ग्राम अमरपुर में...
Homeमध्य प्रदेशमहेश्वर सुसाइड केस में मृतक के पिता बोले- दुकान तोड़ने से आहत...

महेश्वर सुसाइड केस में मृतक के पिता बोले- दुकान तोड़ने से आहत था बेटा, दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई

( संवाददाता जितेंद्र सिंह चौहान )

खरगोन/महेश्वर में नर्मदा नदी में कूदकर आत्महत्या करने वाले युवक आकाश केवट के मामले में आज मृतक युवक के परिजन और केवट समाज के लोग एसपी ऑफिस पहुंचे। एसपी धर्मराज मीना को सुसाइड नोट के आधार पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई। परिजनों ने सात दिन बाद भी महेश्वर पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज नहीं करने का आरोप लगाया।

नाराज परिजन और केवट समाज ने आत्महत्या के दोषी महेश्वर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि गजराज यादव और अन्य के खिलाफ पुलिस एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार की मांग की। इस दौरान मृतक के माता पिता सहित केवट समाज ने आरोप लगाया कि अतिक्रमण के नाम पर दुकान हटाने से आहत युवक आकाश ने आत्महत्या कर ली।

युवक ने सुसाइड करने के पूर्व गजराज यादव, कमल राठौर और अन्य के नाम लिखे थे। केवट समाज का कहना था की आकाश को न्याय मिलना चाहिये। पुलिस जांच कर दोषियों पर कार्रवाई कर आकाश को न्याय दिलाये। गजराज यादव ने धमकी दी थी। इधर एसपी धर्मराज मीना का कहना है कि आकाश सुसाइड मामले में मृतक के माता पिता सहित केवट समाज ने आवेदन के साथ कुछ साक्ष्य दिये है। महेश्वर थाना प्रभारी और मण्डलेश्वर एसडीओपी बारिकी से इस मामले की जांच कर रहे हैं। सुसाइड नोट की फॉरेंसिक जांच भी कराई जा रही है। जांच के दौरान मिले साक्ष्य और तथ्यों की जांच उपरांत ही कार्रवाई होगी। महेश्वर पुलिस इस सुसाइड मामले की बारिकी से जांच कर रही है।

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version