( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )
एनटीवी टाइम न्यूज पीथमपुर/ पीथमपुर में बोकेश्वर महादेव मंदिर से सेक्टर 3 मंडलवदा जा रही कांवड़ यात्रा के दौरान एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने श्रद्धालुओं को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे 26 लोग घायल हो गए। घायलों में 12 से 16 वर्ष के नाबालिगों की संख्या अधिक थी। चार गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया, जबकि अन्य को स्थानीय अस्पताल में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
नायब तहसीलदार राहुल गायकवाड़ ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तुरंत एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने यह भी बताया कि इंदौर रेफर किए गए गंभीर घायलों के उपचार पर लगातार नजर रखी जा रही है जहां आज उनकी हालत में तेजी से सुधार हो रहा हे
पुलिस जांच में दुर्घटनाग्रस्त वाहन से संदिग्ध तांबा (कॉपर) बरामद हुआ है। थाना प्रभारी सुनील शर्मा के अनुसार, हिरासत में लिए गए चालक से तांबे के स्रोत, उसके गंतव्य और अवैध परिवहन या चोरी की आशंका को लेकर कड़ी पूछताछ की जा रही है।
पुलिस ने इस मामले में आगजनी का मुकदमा भी दर्ज किया है। पुलिस और प्रशासन अब सड़क दुर्घटना, वाहन में लगी आग और बरामद तांबे—इन सभी पहलुओं को जोड़कर आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रहे हैl
घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल और अस्पताल का दौरा किया था। नगर पालिका अध्यक्ष सेवंती सुरेश पटेल भी घटना की सूचना के बाद सिविल अस्पताल और फिर सागौर कुटी के निजी अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने घायलों का हालचाल जाना।
यह भी पढ़े
मध्य प्रदेश में युवाओं के लिए बड़ा फैसला: अब ‘5वीं कैटेगरी’ से होगी बेरोजगारों की पहचान, रोजगार से जोड़ेगी मोहन सरकार
