Thursday, October 8, 2026

TOP NEWS

CJP Bengaluru Protest: फ्रीडम...

बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में CJP का महा-आंदोलन। ध्रुव राठी और प्रकाश राज ने चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की।

सीवान सदर अस्पताल में...

बिहार के सीवान सदर अस्पताल में मानवता शर्मसार। रजिस्ट्रेशन रूम के सामने रखे शव के गले से सोने की चेन चुरा ले गया नकाबपोश चोर, सनसनीखेज वारदात CCTV में कैद।

Share market में हाहाकार:...

Share Market Crash Today: भारतीय शेयर बाजार में अचानक मची तबाही, सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा। जानिए RBI और कच्चे तेल समेत वो 4 बड़े कारण जिन्होंने बाजार को डुबोया।

इंदौर में मिलावटी घी...

इंदौर में पैक्ड घी के 96 में से 28 सैंपल फेल! लैब टेस्ट में सीसे (Lead) की मात्रा तय सीमा से 10 गुना ज़्यादा मिली। जानें घर पर असली-नकली घी पहचानने के आसान तरीके।
Homeराजस्थानराजस्थान में बाबा साहेब की तस्वीर के साथ हो गई छेड़छाड़, दौड़ी...

राजस्थान में बाबा साहेब की तस्वीर के साथ हो गई छेड़छाड़, दौड़ी पुलिस और बदमाश को दबोचा

बाबा साहेब की तस्वीर के साथ छेड़छाड़ करने के प्रयास का मामला सामने आया। जिसके बाद पुलिस व प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया।

आज बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई जा रही है। देर रात बीकानेर में बाबा साहेब की तस्वीर के साथ छेड़छाड़ करने के प्रयास का मामला सामने आया। जिसके बाद पुलिस व प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया। पुलिस ने वारदात करने वाले आरोपी को महज छह घंटे में गिरफ्तार कर लिया है। मामला बीकानेर के बीछवाल थाना क्षेत्र में स्थित गैरसर गांव का है।

पुलिस के अनुसार देर रात गैरसर मे मालासर रोड पर स्थित अम्बेडकर चौराहा पर बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की लोहे के बोर्ड पर बनी तस्वीर को मिटाने व उस पर गोबर पोतने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर इस हरकत को करने वाले युवक की तलाश शुरू कर दी। क्षेत्र के लोगों में इस घटना के बाद से आक्रोश था।

थानाधिकारी गोविन्द सिंह चारण ने जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए। जिसके आधार पर पुलिस ने अशोक कुकणा पुत्र मघाराम कुकणा निवासी बम्बलू को गिरफ्तार कर लिया। अशोक ने देर रात गाडी रोककर अपने साथियो से मिलकर दुर्भावाना से बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की तस्वीर पर गोबर पोता और पत्थर से छेड़छाड़ की कोशिश की।

मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया। जिला पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देश पर टीम गठित करके इस युवक को ढूंढने का प्रयास किया गया। आखिरकार छह घंटे की मशक्कत के बाद अशोक को गिरफ्तार कर लिया गया । पुलिस की ओर से आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments