Explore the website

Looking for something?

Thursday, April 16, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

474 अंक लाकर सुमित...

शहपुरा - माध्यमिक शिक्षा मंडल की हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2026 में शहपुरा...

नगर परिषद् सभा कक्ष...

सोमवार को नगर परिषद् शहपुरा के सभा कक्ष में आयोजित नव नियुक्त मनोनीत...

एनएच-45 सड़क दुर्घटना :...

डिंडोरी जिले के बजाग तहसील अंतर्गत गाड़ासरई थाना क्षेत्र के किकरा तालाब गांव...

जिले में गेहूं उपार्जन...

डिंडोरी, 10 अप्रैल 2026 — जिले में आगामी 15 अप्रैल 2026 से प्रारंभ...
HomeUncategorizedराष्ट्रीय सायबर सुरक्षा जागरूकता माह – विशेष अभियान

राष्ट्रीय सायबर सुरक्षा जागरूकता माह – विशेष अभियान

राष्ट्रीय सायबर सुरक्षा जागरूकता माह के अंतर्गत जिला डिण्डौरी में “आपका डेटा, आपकी सुरक्षा” विषय पर विशेष जनजागरूकता अभियान संचालित किया गया। इस अभियान का उद्देश्य आम नागरिकों को सायबर अपराधों से सतर्क एवं सजग करना रहा।
अभियान के अंतर्गत निम्न स्थानों पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए —
बस स्टैण्ड, शहपुरा,कस्बा, मेहंदवानी,कल्याणी तिराहा समनापुर,फडकी तिराहा शाहपुर,स्कूल कालोनी, करंजिया,ग्राम चाड़ा,सागरटोला चौराहा
इन सभी स्थानों पर नागरिकों को बताया गया कि *सायबर ठगों द्वारा डराने या जल्दी निर्णय लेने के लिए बनाए गए संदेशों* जैसे “खाता निलंबित”, “अब कार्रवाई करें” इत्यादि पर विश्वास न करें। ऐसे संदेशों के माध्यम से ठग व्यक्तिगत जानकारी और बैंक विवरण प्राप्त करने का प्रयास करते हैं।
जनता से अपील की गई कि वे ऐसे संदेशों, लिंक या कॉल से सावधान रहें, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर दें।
सायबर सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी है — *सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।*

डिंडोरी दिनांक 26/10/2025
पुलिस अधीक्षक कार्यालय डिंडोरी

रिपोर्ट लीलाराम साहू डिंडोरी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version