डिंडौरी। डिंडौरी-शहपुरा मार्ग पर अमठेरा के पास स्थित चूल्हा मोड़ घाट में एक ट्राला अनियंत्रित होने से यातायात प्रभावित हो गया। घटना के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, चूल्हा मोड़ के पास घाट में ट्राला अनियंत्रित हो गया, जिसके चलते मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई। जाम के कारण करीब 20 वाहन सड़क पर फंसे हुए बताए जा रहे हैं। सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लगने से आवागमन करने वाले यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
डिंडौरी-शहपुरा मार्ग क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण मार्ग है, ऐसे में यहां यातायात बाधित होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। खासकर घाट वाले हिस्से में वाहनों के फंसने से जाम की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
फिलहाल वाहन चालकों और यात्रियों को जाम खुलने का इंतजार है। यातायात कब तक सामान्य होगा, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। वाहन चालकों से अपील है कि घाट के पास सावधानी बरतें और यातायात सामान्य होने तक धैर्य बनाए रखें।
रिपोट लीलाराम साहू डिंडोरी
