Explore the website

Looking for something?

Tuesday, May 26, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

गुलमर्ग में बड़ा हादसा...

- रस्सियों और सीढ़ियों के सहारे चलाया जा रहा है जोखिम भरा रेस्क्यू...

अमानक मसूर खरीदी मामले...

कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशानुसार जिले में रबी विपणन वर्ष 2026-27...

मध्यप्रदेश में इंदौर-पीथमपुर कॉरिडोर...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) किसानों को उनकी भूमि का चार गुना मुआवजा देने...

“पानी पीने योग्य नहीं”,...

इंदौर (संवाददाता): "जल ही जीवन है" यह कहावत तो सबने सुनी है, लेकिन इंदौर...
Homeमध्य प्रदेशरीवा में बिजली गिरने से परिवार उजड़ा, मां-बाप सहित बेटे की मौत;...

रीवा में बिजली गिरने से परिवार उजड़ा, मां-बाप सहित बेटे की मौत; दो गंभीर

  • सतना जिले के सिमरिया गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई और दो लोग झुलस गए। घटना के समय मौसम अचानक बदला। वहीं सतना, रीवा, शहडोल सहित कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और बूंदाबांदी से मौसम ठंडा हुआ।

रीवा। जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार को दोपहर करीब 12 बजे आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। सिमरिया गांव में अचानक मौसम बदला और आसमान से गिरी बिजली से दंपती और पुत्र की मौत हो गई।

परिवार के दो अन्य लोग भी झुलस गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि मृतकों में आशीष (32 वर्ष) पुत्र प्रेमलाल, पत्नी ज्योति (26 वर्ष) और पुत्र कृष्ण (8 वर्ष) की मौत हो गई। दो वर्ष की पुत्री नैना वासुदेव और आशीष के 55 वर्षीय पिता प्रेमलाल पुत्र रामेश्वर वासुदेव भी झुलस गए। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है।

कई जिलों में चली तेज आंधी

  • सतना, रीवा समेत कई जिलों में तेज आंधी चली। सतना में दोपहर करीब 12 बजे एकाएक गरज-चमक के साथ तेज बारिश शुरु हो गई। चित्रकूट, नागौद व उचेहरा क्षेत्र में भी तेज हवा के साथ बारिश हुई।

रीवा में हल्की बूंदाबांदी हुई, जबकि शहडोल में तेज बारिश हुई जिससे सड़कों पर पानी भर गया। अन्य जिलों में शाम को बादल छा गए और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान हल्की बूंदाबांदी भी हुई है।

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version