Tuesday, August 25, 2026

TOP NEWS

गुजरात में 500 नए...

चिराग सोनीगुजरात में 500 नए ‘112 जनरक्षक’ वाहनों का लोकार्पणगांधीनगर: गुजरात में...

पीथमपुर में भोजशाला मुद्दे...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )एनटीवी टाइम न्यूज पीथमपुर/ धार जिले के पीथमपुर में...

पीथमपुर : कांवड़ यात्रा...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )13 कांवड़िये घायल, 4 की हालत गंभीरएनटीवी टाइम न्यूज...

US Mass Visa Revocation...

अमरीका ने वीजा नियमों के दुरुपयोग और शरण (Asylum) मांगने के बढ़ते मामलों...
Homeमध्य प्रदेशविदिशा : लाखों की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, शादी समारोह...

विदिशा : लाखों की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, शादी समारोह में साफ किया था हाथ, जानिए पूरा मामला

  • तीनों आरोपी विदिशा के ही निवासी हैं. पुलिस ने मौके से चोरी गए सभी जेवरात और मसरूका जप्त कर लिया है. इस पूरे ऑपरेशन में कोतवाली थाना पुलिस की सतर्कता और टेक्निकल टीम की सूझबूझ अहम रही.

विदिशा में 30 अप्रैल को शादी समारोह के दौरान हुई लाखों की चोरी का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है. करीब 12 लाख रुपए के जेवरात चोरी करने वाले गिरोह को पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और पूछताछ के आधार पर पकड़ लिया. इन चोरों ने एक शादी समारोह में एक महिला के बैग से लाखों रूपये के गहनों पर हाथ साफ किया था. दरअसल 30 अप्रैल की रात विदिशा के एक नामी गार्डन में भव्य शादी समारोह चल रहा था. मेहमान संगीत और स्वादिष्ट व्यंजनों में डूबे थे, लेकिन इसी दौरान चालाक चोरों ने एक परिवार की खुशियों पर हाथ साफ कर दिया. करीब 12 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात चुरा लिए गए. मामला कोतवाली थाने तक पहुंचा और पुलिस के लिए ये एक हाई-प्रोफाइल केस बन गया.

पुलिस ने बताया, कैसे ये केस सुलझाया?

पुलिस लाइन कंट्रोल रूम में एसपी रोहित काशवानी ने इस मामले के खुलासे पर कहा कि पुलिस ने 200 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले और 100 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की. जांच के बाद तीन युवकों की पहचान हुई. इनके नाम शुभम झा, दीवान सिंह और विकास है.

एसपी रोहित काशवानी ने कहा कि “शुभम और दीवान सिंह ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया, जबकि विकास ने चोरी का माल छिपाया और उसे ठिकाने लगाने की योजना बनाई. आरोपियों की निशानदेही पर पूरी चोरी का माल बरामद कर लिया गया है.”

तीनों आरोपी विदिशा के ही निवासी हैं. पुलिस ने मौके से चोरी गए सभी जेवरात और मसरूका जप्त कर लिया है. इस पूरे ऑपरेशन में कोतवाली थाना पुलिस की सतर्कता और टेक्निकल टीम की सूझबूझ अहम रही. विदिशा पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से साफ है कि अपराधी चाहे जितने भी शातिर क्यों न हों, कानून के हाथ उनके गिरेबान तक जरूर पहुंचते हैं.

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments