Explore the website

Looking for something?

Sunday, April 19, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

रीवा : पूर्व जनपद...

(संवाददाता आशीष जवखेड़कर) वीडियो वायरल होते ही राजनीति तेज हो गई है। मऊगंज से...

इंदौर में लव जिहाद:...

संवाददाता आशीष जवखेड़कर एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ इंदौर में ‘लव जिहाद’ का सनसनीखेज...

जगदीश सूर्यवंशी बने इंदौर...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ मानवाधिकार संरक्षण और जनहित के...

लापरवाही पर कार्रवाई: आंगनवाड़ी...

डिंडोरी जिले में आंगनवाड़ी केंद्र के निरीक्षण में लापरवाही पाए जाने पर जिला...
Homeमध्य प्रदेशशहडोल रात के सन्नाटे में सोनी कॉम्प्लेक्स पर सेंध, नकाबपोश चोर CCTV...

शहडोल रात के सन्नाटे में सोनी कॉम्प्लेक्स पर सेंध, नकाबपोश चोर CCTV काटकर ले गए लाखों के जेवर

(नारायण शर्मा)

शहडोल/सोहागपुर थाना क्षेत्र के कोटमा वार्ड क्रमांक 3 स्थित सोनी कॉम्प्लेक्स में बीती रात चोरी की एक बड़ी वारदात हुई। नकाबपोश चोरों ने कृतिका ज्वेलर्स को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चुरा लिए। वारदात को अंजाम देने से पहले बदमाशों ने दुकान के बाहर लगे तीन CCTV कैमरों के वायर काट दिए, फिर शटर तोड़कर अंदर घुस गए।

दुकान के संचालक चिंतामणि सोनी (64), निवासी ग्राम कोटमा, ने पुलिस को बताया कि वे अपने बेटे रामभुवन सोनी और दामाद रविकांत सोनी के साथ यह दुकान चलाते हैं। रोज़ाना की तरह वे रात 8 बजे दुकान बंद करके घर चले गए थे। सुबह करीब 6 बजे पड़ोसी राजकिशोर मिश्रा ने फोन पर सूचना दी कि दुकान का शटर खुला है और ताले टूटे हुए हैं।

सूचना मिलते ही संचालक अपने बेटे के साथ मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने देखा कि शटर उखड़ा हुआ था और अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। प्रारंभिक जांच में पता चला कि चोर पुराने आभूषणों समेत सभी कीमती जेवरात ले गए हैं। उन्होंने तुरंत सोहागपुर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल का मुआयना किया गया और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

शहडोल एसपी रामजी श्रीवास्तव ने बताया कि चोरी का एक CCTV फुटेज मिला है और टेक्निकल एविडेंस के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version