Explore the website

Looking for something?

Monday, July 27, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

जिला चिकित्सालय डिण्डौरी में...

कर्तव्यों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही बरतने तथा स्वास्थ्य विभाग की छबि धूमिल...

इंदौर में ड्राई फ्रूट...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) ग्राहक की शिकायत पर मालवा मिल स्थित दुकान से...

इंदौर में दो राज्यों...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) इंदौर में राजस्थान और मध्य प्रदेश पुलिस के बीच...

डॉक्टर की लापरवाही से...

शाहपुरा/डिंडौरी। विकासखंड शहपुरा के ग्राम कठौतिया निवासी एक पशुपालक ने मेहंदवानी पशु चिकित्सालय...
Homeमध्य प्रदेशशिवपुरी : मोजे में छिपाकर रखी थी 25 लाख की स्मैक ड्रग्स,...

शिवपुरी : मोजे में छिपाकर रखी थी 25 लाख की स्मैक ड्रग्स, सप्लाई करने से पहले पुलिस ने दबोचा

  • शिवपुरी में 102 ग्राम प्रतिबंधित स्मैक बरामद की गई है. आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल भेज दिया गया.

शिवपुरी: पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से 25 लाख रुपए कीमत की 102 ग्राम प्रतिबंधित स्मैक बरामद की गई है. बताया जा रहा है कि आरोपी शिवपुरी मेडिकल कॉलेज के पास स्थित पाम पार्क के पास से सप्लाई करने की फिराक में था. इसी दौरान पुलिस ने उसे दबोच लिया और गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की.

मोजे में छुपा रखी थी 25 लाख की स्मैक

जानकारी के अनुसार, मुखबिर ने सूचना दी थी कि आरोपी प्रतिबंधित स्मैक सप्लाई करने के फिराक में था. जिसके पास पुलिस एक्टिव हुई. मुखबिर की सूचना के आधार पर मेडिकल कॉलेज के पास मौजूद पाम पार्क से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. जांच में पता चला कि आरोपी ने अपने जूते के मोजे में प्रतिबंधित स्मैक छुपाई थी. जिसकी कीमत करीब 25 लाख बताई जा रही है.

एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोपी को भेजा जेल

एडिशनल एसपी संजीव मुले ने बताया कि “कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गुना निवासी नीरज राणा के पास से प्रतिबंधित स्मैक जब्त की है. आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि वह स्मैक कहां से लाया है और किसे देने जा रहा था. आरोपी के पुराने रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं.” फिलहाल एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेल भेजा दिया गया है.

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version