Explore the website

Looking for something?

Friday, May 1, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

डिंडोरी जिले में विशेष...

डिंडोरी। Security Skills Council of India (SSCI) एवं Security and Intelligence Services Limited...

आम आदमी पार्टी ने...

किसानों की सुनी समस्या, जिला प्रशासन करे जल्द निराकरण* डिंडौरी (शहपुरा):-आम आदमी पार्टी (AAP)...

इंदौर: भीषण गर्मी में...

संवाददाता आशीष जवखेड़कर इंदौर में भीषण गर्मी के बीच जहां आम लोग घरों से...

इंदौर सिटी ACP के...

संवाददाता आशीष जवखेड़कर इंदौर में रविवार देररात को एसीपी रूबीना मिजवानी और उनके पति...
Homeछत्तीसगढसंचालक कृषि द्वारा जिले में अनेक स्थान पर विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन...

संचालक कृषि द्वारा जिले में अनेक स्थान पर विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन का किया गया निरीक्षण

//समाचार//

संचालक कृषि द्वारा जिले में अनेक स्थान पर विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन का किया गया निरीक्षण

कृषकों को कम लागत पर रसायन मुक्त फसल उत्पादन कर सामूहिक रूप से जैविक चावल के मार्केटिंग एवं ब्रांडिंग हेतु दिये निर्देश

कोरबा से जिला ब्यूरो चीफ महेन्द्र सोनवानी की खास रिपोर्ट
Ntv time छत्तीसगढ़

कोरबा 09 सितम्बर 2025/संचालनालय कृषि छत्तीसगढ़ रायपुर से आए संचालक कृषि श्री राहुल देव, संयुक्त संचालक कृषि श्री कपिल देव दीपक, सहायक संचालक कृषि श्री हर्ष मिश्रा एवं बिलासपुर संभाग स्तर से संयुक्त संचालक कृषि श्री एम. के. चौहान द्वारा आज कोरबा जिले के ग्राम पतुरियाडांड में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना अंतर्गत आयोजित मक्का फसल प्रदर्शन, राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन अंतर्गत ग्राम केंदई, विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा में आयोजित प्राकृतिक धान फसल (सुगंधित धान किस्म जिराफुल) एवं विकासखंड पाली के ग्राम नवापारा में धान बीज उत्पादन कार्यक्रम किस्म एमटीयू 1156 और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन अंतर्गत पंक्तिबद्ध धान रोपाई का प्रक्षेत्र निरीक्षण किया गया। उन्होंने विभिन्न योजनांतर्गत आयोजित फसल प्रदर्शन अंतर्गत बीज सहित अन्य आदान सामग्री का समय पर उपलब्ध कराते हुए योजना के दिशा निर्देश अनुसार, व्यय नॉर्म्स और आधुनिक तकनीकों को अपनाते हुए फसल प्रदर्शन आयोजित सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उनके द्वारा कृषक नानराम पिता काशीराम ग्राम पतुरियाडांड के 05 एकड़ में आयोजित मक्का फसल प्रदर्शन (किस्म हाइब्रिड एडीवी 756) की तारीफ की गई। साथ ही वृद्ध अवस्था में कृषि के प्रति लगाव को देखते हुए उनको पुष्पगुच्छ भेंट कर संचालक कृषि द्वारा प्रोत्साहन किया गया।
इस दौरान उन्होंने योजना अंतर्गत प्रदाय सामग्री के बारे में संबंधित कृषक और ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी से जानकारी ली गई।
इसी प्रकार ग्राम केंदई में राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन अंतर्गत संचालित सुगंधित धान फसल प्रदर्शन का भ्रमण के दौरान अम्बे स्वयं सहायता समूह के महिला सदस्य, सरपंच, कृषक मित्र एवं अन्य उपस्थित किसानों को सामूहिक रूप से जैविक धान उत्पादन कर उचित मूल्य पर विक्रय करने हेतु मार्केटिंग के लिए विशेष प्रयास करने निर्देशित किया गया। उपस्थित किसानों को प्राकृतिक खेती अंतर्गत कम लागत और उपलब्ध प्राकृतिक संसाधनों से विष रहित फसल उत्पादन हेतु रासायनिक खेती और प्राकृतिक खेती से होने वाले लाभ का तुलनात्मक जानकारी देते हुए स्थानीय पर्यटन क्षेत्र के आधार पर ब्रांडिंग कर मार्केटिंग करने साथ ही वेबसाइट के माध्यम से व्यापक प्रचार प्रसार करने किसानों को जागरूक और प्रेरित किया गया। ताकि ग्रामीणों उनके उत्पाद का अधिकतम मूल्य प्राप्त हो सके। एवं ग्राम को जैविक फसलों के उत्पादन के क्षेत्र में विशेष पहचान मिल सके। ग्राम नवापारा, ब्लॉक पाली मे किसानों के द्वारा 50 हेक्टेयर में 10 वर्ष के अंदर की किस्म एमटीयू 1156 धान बीज उत्पादन कार्यक्रम का निरीक्षण किया गया। किसानों के मांग अनुसार उप संचालक कृषि कोरबा को जिला खनिज न्यास मद या परियोजना मद या अन्य योजना अंतर्गत सिंचाई जल की व्यवस्था हेतु नलकूप खनन कराने निर्देशित किया गया। कृषि यंत्र की सुविधा हेतु कस्टम हायरिंग सेंटर या कृषि यंत्र सेवा के लिए विशेष प्रयास करने निर्देशित किया गया।
संचालक कृषि श्री राहुल देव द्वारा उप संचालक कृषि कोरबा को कृषि विभाग द्वारा संचालित समस्त राज्य और केंद्र पोषित योजना अंतर्गत प्रदाय लक्ष्यों का समय सीमा में शत प्रतिशत पूर्ति करने निर्देशित किया गया। इस अवसर पर उप संचालक कृषि श्री डी.पी.एस. कंवर, सहायक संचालक कृषि श्री मुरली मनोहर बघेल, जिला कार्यालयीन शाखा प्रभारी, उर्वरक निरीक्षक और मैदानी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी और कृषकगण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version