Tuesday, May 12, 2026

TOP NEWS

शहपुरा में दिनदहाड़े शिक्षक...

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिक्षक बैंक से करीब 50 हजार रुपये निकालकर अपने...

वर्ष की दूसरी नेशनल...

मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशानुसार तथा माननीय प्रधान जिला एवं...

रयपुरा की बेटी शुभी...

एमबीबीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर ग्रामीण बेटियों के लिए बनी प्रेरणाडिंडौरी : 08 मई,2026जिले...

डिंडोरी में ‘आप’ का...

डिंडोरी:- बढ़ती महंगाई और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों के दामों में बेतहाशा वृद्धि के...
Homeमध्य प्रदेशसागर : एमपी में बमुश्किल बेटी-बहू ने बचाया रस्सी से पिता का...

सागर : एमपी में बमुश्किल बेटी-बहू ने बचाया रस्सी से पिता का गला घोंटने लगा बेटा

बीवी ने दरवाजा नहीं खोला तो गालियां दे रहा था..पिता ने मना किया तो रस्सी से घोंटने लगा पिता का गला…।

मध्यप्रदेश के सागर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बेटे ने अपने ही पिता की जान लेने की कोशिश की। बेटा पिता का रस्सी से गला घोंटना चाहता था उसने पिता के सिर में रस्सी भी लपेट दी थी लेकिन तभी परिवार के अन्य सदस्यों ने बमुश्किल पिता को बचा लिया। इस घटना का वीडियो भी मध्यप्रदेश में तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है।

पिता को रस्सी का फंदा लगाकर मारने की कोशिश

मामला सागर जिले के बंडा थाना क्षेत्र के जमुनिया गांव का है जहां रहने वाले 58 साल के मुन्ना सिंह को उनके ही बेटे संजय सिंह ने जान से मारने की कोशिश की। जो वीडियो सामने आया है उसमें बेटा संजय पिता के गले में घर में लगे झूले की रस्सी से फंदा लगाने की कोशिश करता दिख रहा है। गनीमत यह रही कि आसपास परिवार के लोग मौजूद थे, जिन्होंने पिता को बचा लिया।

पिता ने गालियां देने से किया था मना

पीड़ित पिता मुन्ना सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि रविवार 23 मार्च की दोपहर करीब 12 बजे वह अपने घर पर था, तभी बेटा संजय सिंह आया और बहू के कमरे का दरवाजा खुलवाने के लिए लात मारने लगा। बहू ने दरवाजे नहीं खोले, तो वह गालियां देने लगा। जब संजय को गालियां देने से मना किया, तो वह मुझ पर ही टूट पड़ा, लात-घूसों से मारपीट शुरू कर दी और झूले की रस्सी से गला घोंटने की कोशिश की। बहू, बेटी व पत्नी ने बचाया। संजय कह रहा था कि उसे जमीन जायदाद में हिस्सा नहीं दिया, तो वह सभी को जान से मार देगा। पुलिस ने आरोपी बेटे संजय को गिरफ्तार कर लिया है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments