Tuesday, May 12, 2026

TOP NEWS

शहपुरा में दिनदहाड़े शिक्षक...

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिक्षक बैंक से करीब 50 हजार रुपये निकालकर अपने...

वर्ष की दूसरी नेशनल...

मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशानुसार तथा माननीय प्रधान जिला एवं...

रयपुरा की बेटी शुभी...

एमबीबीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर ग्रामीण बेटियों के लिए बनी प्रेरणाडिंडौरी : 08 मई,2026जिले...

डिंडोरी में ‘आप’ का...

डिंडोरी:- बढ़ती महंगाई और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों के दामों में बेतहाशा वृद्धि के...
Homeमध्य प्रदेशसेवा पखवाड़े के आगाज में सीहोर नगर सरकार की अनदेखी

सेवा पखवाड़े के आगाज में सीहोर नगर सरकार की अनदेखी

सेवा पखवाड़े के आगाज में सीहोर नगर सरकार की अनदेखी

ब्यूरो रिपोर्टर सतेंद्र जैन

सीहोर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर शुरू हुए सेवा पखवाड़े के उद्घाटन कार्यक्रम में नगर सरकार की कथित अनदेखी का मामला सामने आया है। कार्यक्रम स्थल पर लगे बड़े होर्डिंग्स में नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस विकास राठौर की तस्वीर न होने से नाराजगी जताई गई है, जिसे उन्होंने अपने संबोधन में जाहिर भी की।
आज 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर पूरे प्रदेश के साथ-साथ सीहोर में भी सेवा पखवाड़े की शुरुआत हुई। इस अभियान का उद्देश्य स्वच्छता, सेवा और जन कल्याणकारी कार्यक्रमों को बढ़ावा देना है। हालांकि कार्यक्रम से पहले लगाए गए होर्डिंग्स में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और विधायक सुदेश राय की तस्वीरें तो थीं, लेकिन नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस विकास राठौर की तस्वीर गायब थी। इस अनदेखी पर नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए अपने संबोधन में कहा यदि होर्डिंग्स में और लोगों की तस्वीरें लगतीं तो उनका मनोबल बढ़ता। बता दें कार्यक्रम के दौरान मंच पर भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, जिला महामंत्री राजकुमार गुप्ता, मंडल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
2 अक्टूबर तक चलेगा सेवा पखवाड़ा
सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान जिलेभर में स्वच्छता, स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान, पौधरोपण और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन अभियानों में एक पेड़ मां के नाम और एक बगिया मां के नाम जैसे कार्यक्रम भी शामिल हैं। इसके अलावा नमो पार्क, नमो वन और नमो उपवन विकसित करने की योजना है। शिक्षा विभाग भी स्कूलों में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन करेगा, जिसमें लेखन, चित्रकला और वाद.विवाद शामिल हैं। सामाजिक न्याय विभाग द्वारा दिव्यांगजनों के लिए भी विशेष शिविर लगाए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments