Explore the website

Looking for something?

Wednesday, April 15, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

नगर परिषद् सभा कक्ष...

सोमवार को नगर परिषद् शहपुरा के सभा कक्ष में आयोजित नव नियुक्त मनोनीत...

एनएच-45 सड़क दुर्घटना :...

डिंडोरी जिले के बजाग तहसील अंतर्गत गाड़ासरई थाना क्षेत्र के किकरा तालाब गांव...

जिले में गेहूं उपार्जन...

डिंडोरी, 10 अप्रैल 2026 — जिले में आगामी 15 अप्रैल 2026 से प्रारंभ...

सोशल मीडिया पर प्राप्त...

डिंडोरी जिले के विकासखंड मेहंदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत बुल्दा के ग्राम अमरपुर में...
Homeमध्य प्रदेशसोनम ने पहले ही बना ली थी प्लानिंग,इंटरकास्ट लव मैरिज नहीं कर...

सोनम ने पहले ही बना ली थी प्लानिंग,इंटरकास्ट लव मैरिज नहीं कर सकती, विधवा होने के बाद शादी कर लेंगे…

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

इंदौर : मध्य प्रदेश के इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की शिलांग में रहस्यमयी तरीक से हुए हत्याकांड ने देश भर को हिला कर रख दिया है। पत्नी सोनम के कृत्य को लेकर सोशल मीडिया पर रोष नजर आ रहा है, लोगों का एक ही कहना है कि अगर किसी से अफेयर था तो शादी से मना कर देती एक निर्दोष की जान लेने की क्या जरूरत थी। लेकिन इसी दौरान एक सनसनीखेज खुलासा हुआ है कि सोनम ने राजा की मर्डर की स्क्रिप्ट शादी से पहले ही तैयार कर ली थी। सोनम की योजना राजा की विधवा बनकर अपने आशिक राज कुशवाह से शादी करने की थी।

शादी कर रही हूं लेकिन प्यार तुम्हीं से करूंगी सोनम ने राज से किया था वादा

सूत्रों की मानें तो सोनम के पिता अंतरजातीय विवाह के लिए सहमत नहीं होंगे इसलिए सोनम ने पहले राजा से शादी के लिए हां कह दी और फिर उसको रास्ते से हटाकर राज से शादी करनी थी। विधवा बेटी की शादी के लिए हार्ट पेशेंट पिता भी मना नहीं कर पाते। उसने राज से कहा था कि वह शादी तो कर रही है लेकिन प्यार वह उसी से करेगी।

हत्या को लूटपाट बताने की थी प्लानिंग

हत्या के लिए शिलांग को सिलेक्ट किया गया। क्योंकि वह स्थान पहले ही सेंसटिव एरिया है। ऐसे अपहरण और लूटपाट कर पति की हत्या की झूठी कहानी रची जानी थी। सोनम ने राज से कहा था कि पिता हार्ट पेशेंट है वो इंटरकास्ट मैरिज के लिए सहमत नहीं होंगे लेकिन शादी के बाद पति की हत्या कर लूटपाट की कहानी बना देंगे। विधवा होने के बाद शादी कर लेंगे।

4 महीने पहले हुआ प्यार और बन गई कातिल

जानकारी के मुताबिक, राज कुशवाह सोनम के पापा की माइका कंपनी में मैनेंजर था और सोनम एचआर थी। दोनों की पहचान 4 महीने पहले कंपनी में ही हुई। राज उम्र में सोनम से 5 साल छोटा है। लेकिन इंटरकास्ट होने के चलते सोनम को लगा कि उसके पापा नहीं मानेंगे। इसलिए उसने राजा की विधवा बनकर राज से शादी करने की सोची।

मंगल दोष दूर करने के लिए की राजा की हत्या- राजा की मां

राजा की मां के अनुसार, पहले पति को मारकर दूसरी शादी करके सोनम राज के साथ खुश रहना चाहती होंगी। क्योंकि पंडितों के मुताबिक मंगल दोष वाला मंगल वालों से ही शादी करता है, उसके बाद मंगल दोष खत्म हो जाता है। राजा की मां ने रो रोकर कहा कि सोनम को अगर पैसा चाहिए था तो हमसे कहती। उसे राज पसंद था तो भी हम उसके परिवार वालों से बात करते। लेकिन हमारे बेटे की जान न लेती।

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version