Explore the website

Looking for something?

Sunday, August 9, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

मुख्यमंत्री जनविश्वास कार्यक्रम में...

कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देश पर जनजातीय कार्य विभाग ने दिवंगत...

इंदौर : जिलाबदर बदमाश...

(संवाददाता प्रफुल्ल तंवर) एक तरफ थाना प्रभारी चेकिंग पाइंट पर मुस्तैद, दूसरी तरफ जिलाबदर...

इंदौर में USDT के...

संवाददाता प्रफुल्ल तंवर सस्ती USDT दिलाने के नाम पर इंदौर बुलाया, क्राइम ब्रांच...

7 अगस्त से अमरपुर...

कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में...
HomeUncategorizedअत्यधिक वर्षा के चलते 10 अगस्त को नर्सरी से कक्षा 12वीं तक...

अत्यधिक वर्षा के चलते 10 अगस्त को नर्सरी से कक्षा 12वीं तक अवकाश घोषित

जिले में लगातार हो रही अत्यधिक वर्षा एवं विद्यार्थियों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने 10 अगस्त 2026, सोमवार को नर्सरी से कक्षा 12वीं तक संचालित सभी शासकीय, अशासकीय (CBSE सहित), नवोदय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय एवं अनुदान प्राप्त शैक्षणिक संस्थाओं में एक दिवस का अवकाश घोषित किया है।जारी आदेश के अनुसार अवकाश अवधि में समस्त शिक्षक एवं अन्य कर्मचारी विद्यालयीन समय में अपने कार्यालय में उपस्थित रहेंगे। आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से अपील की है कि अत्यधिक बारिश के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें तथा नदी-नालों, पुल-पुलियाओं एवं जलभराव वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें। जिला प्रशासन द्वारा मौसम की स्थिति पर सतत निगरानी रखी जा रही है।

रिपोर्ट लीलाराम साहू डिंडोरी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version