वृंदावन के संतों के विवादित बयानों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के बयान पर मचा बवाल अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब संत प्रेमानंद महाराज के शब्दों ने नई बहस को जन्म दे दिया है।
संत प्रेमानंद महाराज ने अपने एक बयान में कहा कि “आज की लड़कियों में पवित्रता खत्म हो रही है, 100 में से केवल 2-4 लड़कियां ही पवित्र बची हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि “गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड के चक्कर में आजकल की युवा पीढ़ी पड़ी है।” यह बयान एक निजी वार्तालाप के दौरान दिया गया था, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इस पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं।
संतों के बयानों से सनातन धर्म को हो रहा नुकसान: कौशल ठाकुर
कथावाचक कौशल ठाकुर ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि संतों को ऐसा बोलना शोभा नहीं देता। उन्होंने कहा कि ऐसे बयान न केवल नारी सम्मान को ठेस पहुंचाते हैं, बल्कि सनातन धर्म की छवि को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं।
“नारी से ही जन्म, फिर उसी के खिलाफ बयान?”- समाज की तीखी प्रतिक्रिया
कारोबारी रवि चौहान ने कहा कि संतों को यह समझना चाहिए कि नारी वही शक्ति है, जिसके माध्यम से यह संसार चलता है। उन्होंने कहा, “जो संत बार-बार महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी कर रहे हैं, वे वास्तव में समाज में गलत संदेश फैला रहे हैं। यह सिर्फ वायरल होने की होड़ में किया जा रहा है, जो निंदनीय है।”
अनिरुद्धाचार्य के खिलाफ थाने में दी गई तहरीर
इस बीच, अनिरुद्धाचार्य के पहले दिए गए बयान को लेकर ई-रिक्शा संचालन समिति के अध्यक्ष ताराचंद गोस्वामी ने वृंदावन कोतवाली में शिकायत पत्र सौंपा है। उन्होंने कथावाचक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है।
UGC नियमों और आरक्षण के खिलाफ जंतर-मंतर पर बड़ा बवाल; पुलिस से झड़प के बाद…
संवाददाता महेश राठौड़ छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से प्रशासनिक लापरवाही और बुनियादी सुविधाओं…
Google AI Premium Offer: क्या है गूगल की नई योजना?Gemini Advanced and 2TB Cloud Storage:…
GST Registration: अब मात्र 3 दिनों में मिलेगा जीएसटी नंबर, केंद्र सरकार बदलने जा रही…
शिवपुरी (मध्य प्रदेश): अक्सर चर्चा में रहे वाले भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने फिर…
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) तालाब में उद्योग का केमिकल युक्त पानी छोड़ने से तालाब…