प्रसिद्ध भागवत कथावाचक और सनातन धर्म प्रचारक प्रेमानंद महाराज ने हाल ही में एक प्रवचन में जीवन की चार अहम बातों को गोपनीय रखने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि भजन, भोजन, खजाना और यारी- इन चार बातों का सार्वजनिक रूप से प्रचार करने से हानि हो सकती है।
यह टिप्पणी वृंदावन में आयोजित उनके दरबार में एक महिला अनुयायी द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में सामने आई। इसका वीडियो उनके आधिकारिक यूट्यूब चैनल ‘भक्ति मार्ग’ पर भी साझा किया गया है, जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
प्रेमानंद महाराज ने उदाहरण देते हुए कहा, “मान लीजिए आपके पर्स में 10 लाख रुपए हैं और आप सबको इसकी जानकारी दे दें, तो मुश्किल से एक घंटे में कोई न कोई तरकीब लगाकर वह पैसा ले जाएगा।” उन्होंने समझाया कि धन, प्रेम या भक्ति जैसे भाव जितना छिपे रहेंगे, उतना ही उनकी रक्षा और वृद्धि होती है।
‘अपने प्रेम को, भजन को, खजाने को छुपाकर रखा जाए’उन्होंने आगे कहा, “ये मर्यादा है कि अपने प्रेम को, भजन को, खजाने को छुपाकर रखा जाए। जितना इन्हें प्रकाशित करेंगे, ये उतना ही क्षीण हो जाएंगे।” महाराज ने यह भी बताया कि अपनी दिनचर्या और साधना को भी सार्वजनिक नहीं करना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने पर वह नियमितता टूट जाती है।
संवाददाता महेश राठौड़ छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से प्रशासनिक लापरवाही और बुनियादी सुविधाओं…
Google AI Premium Offer: क्या है गूगल की नई योजना?Gemini Advanced and 2TB Cloud Storage:…
GST Registration: अब मात्र 3 दिनों में मिलेगा जीएसटी नंबर, केंद्र सरकार बदलने जा रही…
शिवपुरी (मध्य प्रदेश): अक्सर चर्चा में रहे वाले भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने फिर…
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) तालाब में उद्योग का केमिकल युक्त पानी छोड़ने से तालाब…
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) 1200 एकड़ में फैला 'स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क' बना निवेशकों की…