Home छत्तीसगढ अपनी सगाई से पहले हनी ट्रैप में फंसा युवक, लड़की ने खेत...

अपनी सगाई से पहले हनी ट्रैप में फंसा युवक, लड़की ने खेत में मिलने बुलाया फिर…

छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में एक युवक को हनी ट्रैप में फंसाकर 17 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई. युवक की दोस्ती आयशा बेगम से फेसबुक पर हुई थी, जिसने उसे खेत में मिलने बुलाकर अश्लील वीडियो बना लिया.

छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक को हनी ट्रैप में फंसाकर उससे 17 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई. यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम बसंतपुर की है.

जांजगीर-चांपा के पुलिस अधीक्षक विजय पांडे ने बताया कि 26 वर्षीय किशन साहू की दोस्ती आयशा बेगम से फेसबुक पर हुई थी. दोनों ने मोबाइल फोन नंबर एक्सचेंज किया, और आयशा ने किशन को 12 जून की रात खेत में मिलने के लिए बुलाया. वहां आयशा और उसके साथियों ने किशन का अश्लील वीडियो बना लिया और फिरौती के लिए उसके पिता से 17 लाख रुपये मांगे.

एक युवक समेत दो गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस ने एक युवती और एक युवक सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य आरोपी फरार है. पुलिस ने पीड़ित के पिता की शिकायत के 6 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

14 जून को होने वाली थी सगाई

गौरतलब है कि किशन साहू की सगाई 14 जून को होने वाली थी, और यह हनी ट्रैप का मामला सामने आने से पहले ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की. पीड़ित परिवार छोटा-मोटा कारोबारी है, और पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version