अशोकनगर : ज्योतिरादित्य सिंधिया के कार्यक्रम में हुआ कुछ ऐसा की मचा हंगामा…

मीडिया के कवरेज पर लगाई पाबंदी, बैरिकेट लगाकर अंदर जाने से रोका, पुलिस-मीडियाकर्मियों में हुई नोंक झोंक..।

मध्यप्रदेश के अशोकनगर में स्थानीय सांसद और केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के एक कार्यक्रम के दौरान हंगामा हो गया। ये हंगामा उस वक्त हुआ जब मीडियाकर्मियों को प्रशासन ने कवरेज करने से रोक दिया और बैरिकेट लगाकर रोक दिया। प्रशासन के द्वारा रोके जाने के बाद मीडियाकर्मियों और पुलिसकर्मियों के बीच नोंकझोंक भी हुई। ये सारा वाक्या अशोकनगर में ज्योतिरादित्य सिंधिया के पहली बार जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान हुआ।

मीडिया कवरेज पर पाबंदी

केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र आए हैं। शनिवार को सिंधिया सांसद बनने के बाद पहली बार जिला अस्पताल का निरीक्षण करने अशोकनगर पहुंचे लेकिन यहां प्रशासन के द्वारा मीडिया कवरेज पर पूर्ण तरीके से प्रतिबंध लगा दिया। ऐसे में प्रशासन के द्वारा मीडिया अंदर ना जा पाए इसलिए बैरिकेड लगाए गए और वहां पुलिस भी तैनात कर दी गई। इस बीच पत्रकारों और अधिकारी व पुलिसकर्मियों में नोंकझोंक भी हुई।

प्रशासन पर भड़के पत्रकार

बैरिकेट लगाकर रोके जाने के कारण मीडियाकर्मियों में खासी नाराजगी है। पत्रकारों का कहना है कि उन्हें पिंजरे में कैद कर दिया गया। कुछ मीडियाकर्मियों का ये भी कहना है कि प्रशासन जिले में व्याप्त अव्यवस्थाओं पर पर्दा डालने की कोशिश कर रहा है। जिस जिला अस्पताल का सिंधिया निरीक्षण करने आए हैं उसमें बहुत खामियां हैं। एक दिन पहले एसएनसीयू में शॉर्ट सर्किट से हादसा हुआ ऐसे में प्रशासन को डर है कि मीडिया इससे संबंधित सवाल मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से न कर दे।

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Share
Published by
नारायण शर्मा

Recent Posts

बड़ा धमाका: न्यू-जेन Bajaj Pulsar 125 और Pulsar 150 इस दिन होंगी लॉन्च, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स

बड़ा धमाका: न्यू-जेन Bajaj Pulsar 125 और Pulsar 150 इस दिन होंगी लॉन्च, मिलेंगे ये…

2 hours ago

इंदौर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: ZEEFLIX ऐप से बिना लाइसेंस कॉपीराइट कंटेंट प्रसारित करने वाला आरोपी गिरफ्तार

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) इंदौर क्राइम ब्रांच की कार्रवाई; बिना लाइसेंस जियोस्टार समेत कई…

2 hours ago

Russia Ukraine War: यूक्रेन के शॉपिंग मॉल पर रूस का भीषण ड्रोन हमला, 16 की मौत, 130 घायल

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध एक बार फिर बेहद हिंसक मोड़ पर…

2 hours ago

India-Russia Defense Deal: पुतिन के दौरे पर हो सकती है महाडील, भारत को Su-57 फाइटर जेट मिलने की संभावना

भारत-रूस डिफेंस डील: पुतिन के दौरे पर लग सकती है मुहर, वायुसेना को मिलेंगे घातक…

2 hours ago

जाम घाट में बड़ा हादसा टला: 51 छात्रों और शिक्षिका से भरी बस के ब्रेक फेल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले के कोपरगांव की यूनिवर्सिटी के 51…

3 hours ago