सतना : एमपी में दर्दनाक हादसा, सतना में बाइक सवार दो स्टूडेंट की नहर में डूबने से मौत, दो को बचाया

एमपी में दर्दनाक हादसे में दो स्टूडेंट की मौत हो गई।

एमपी में दर्दनाक हादसे में दो स्टूडेंट की मौत हो गई। प्रदेश के सतना शहर के मेडिकल कॉलेज के बाइक सवार 4 स्टूडेंट बाइक से जा रहे थे जिनमें से दो छात्र नहर में गिर गए। मेडिकल कॉलेज के पास नहर में बैरिकेड न होने पर बाइक सवार दोनों छात्र काल के गाल में समा गए। कॉलेज के चार छात्र दो बाइकों पर थे जिनमें से एक बाइक पर सवार छात्र नहर में जा गिरे। दूसरी बाइक पर सवार दो अन्य छात्रों ने नहर में कूदकर अपने दोस्तों की जान बचाने का प्रयास किया, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। दोनों दोस्तों को भी स्थानीय लोगों ने डूबने से बचाया।

सतना मेडिकल कॉलेज के पीछे नहर में यह दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें दो छात्रों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी छात्र AKS यूनिवर्सिटी के थे और हादसे के वक्त दो बाइकों पर सवार होकर गुजर रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो बाइकों पर सवार चार छात्र मेडिकल कॉलेज के पास से गुजर रहे थे, तभी एक बाइक अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। अपने दोस्तों को बचाने के लिए दूसरी बाइक पर सवार दो अन्य छात्र भी नहर में कूद पड़े, लेकिन इस प्रयास में दो छात्रों अनुराग सिंह और विकास पांडेय की डूबने से मौत हो गई। वहीं, अखिल सिंह और ऋषभ सिंह को हादसे में स्थानीय लोगों ने डूबने से बचा लिया।

हादसे के तुरंत बाद पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। कोलगवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने शवों को नहर से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह बाइक का असंतुलन बताया जा रहा है, लेकिन पुलिस अन्य संभावित कारणों की भी जांच कर रही है।

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Share
Published by
नारायण शर्मा

Recent Posts

बड़ा धमाका: न्यू-जेन Bajaj Pulsar 125 और Pulsar 150 इस दिन होंगी लॉन्च, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स

बड़ा धमाका: न्यू-जेन Bajaj Pulsar 125 और Pulsar 150 इस दिन होंगी लॉन्च, मिलेंगे ये…

1 hour ago

इंदौर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: ZEEFLIX ऐप से बिना लाइसेंस कॉपीराइट कंटेंट प्रसारित करने वाला आरोपी गिरफ्तार

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) इंदौर क्राइम ब्रांच की कार्रवाई; बिना लाइसेंस जियोस्टार समेत कई…

1 hour ago

Russia Ukraine War: यूक्रेन के शॉपिंग मॉल पर रूस का भीषण ड्रोन हमला, 16 की मौत, 130 घायल

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध एक बार फिर बेहद हिंसक मोड़ पर…

1 hour ago

India-Russia Defense Deal: पुतिन के दौरे पर हो सकती है महाडील, भारत को Su-57 फाइटर जेट मिलने की संभावना

भारत-रूस डिफेंस डील: पुतिन के दौरे पर लग सकती है मुहर, वायुसेना को मिलेंगे घातक…

2 hours ago

जाम घाट में बड़ा हादसा टला: 51 छात्रों और शिक्षिका से भरी बस के ब्रेक फेल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले के कोपरगांव की यूनिवर्सिटी के 51…

2 hours ago