Categories: Uncategorized

अशोकनगर : डेढ़ घंटे योग, मंदिर तक दौड़ के बाद कार चलाते योगाचार्य को आया साइलैंट अटैक

मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले का मामला, योगाचार्य डॉ. पवन सिंघल का 54 वर्ष की उम्र में निधन, योग करने के बाद, मंदिर तक दौड़े, कार से योग सिखाने जा रहे थे, रास्ते में ही आया साइलैंट अटैक

लोगों को सेहतमंद रहने के सूत्र सिखाने वाले योगाचार्य डॉ. पवन सिंघल का 54 वर्ष की उम्र में रविवार को साइलेंट अटैक से निधन हो गया। डॉ. सिंघल पशुपालन विभाग में सीनियर सर्जन थे। रोज की तरह वे रात 1 बजे उठे, स्नान किया। पूजा करने के बाद घर पर ही डेढ़ घंटे योग किया।

मंदिर जाने के लिए तीन किमी की दौड़ लगाई। फिर कार लेकर योग सिखाने के लिए तुलसी सरोवर पार्क जा रहे थे, तभी रास्ते में साइलेंट अटैक आया और वे सीट पर ही गिर गए। लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। योगाचार्य के निधन की यह घटना शहर और सोशल मीडिया पर बहस का विषय बन गई।

दौड़ और सूर्य नमस्कार का रेकॉर्ड

योगाचार्य डॉ. सिंघल के नाम 11 घंटे में 100 किमी दौड़, 8 घंटे में 3600 सूर्य नमस्कार और 17 बार रक्तदान का रेकॉर्ड है। वे रोज घंटों योग करते थे। उनकी ऑनलाइन कक्षा में मप्र, राजस्थान, उत्तरप्रदेश और दिल्ली से सैकड़ों लोग जुड़ते थे।

बेहद संतुलित खान-पान

योगाचार्य डॉ. सिंघल का खान-पान बेहद संतुलित था। एक माह से नमक व शक्कर खाना पूरी तरह बंद कर दिया था। योगार्थियों ने बताया, नवरात्र में वे 10 दिन सिर्फ नींबू पानी पीते थे, एक बार तो फल व ड्राई फ्रूट का सेवन भी बंद कर दिया। वे सिर्फ पांच घंटे ही नींद लेते थे। सर्दियों में भी उन्होंने गर्म कपड़े नहीं पहने।

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Share
Published by
नारायण शर्मा

Recent Posts

छिंदवाड़ा में सिस्टम की नाकामी: सड़क न होने से डोली में ढोई गई गर्भवती, पेट में ही मासूम की मौत; माँ ICU में भर्ती

संवाददाता महेश राठौड़ छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से प्रशासनिक लापरवाही और बुनियादी सुविधाओं…

2 hours ago

GST Registration New Rules: फर्जीवाड़े पर लगेगी लगाम, अब सिर्फ 3 दिन में मिलेगा जीएसटी नंबर; सरकार ने बदली नीति

GST Registration: अब मात्र 3 दिनों में मिलेगा जीएसटी नंबर, केंद्र सरकार बदलने जा रही…

3 hours ago

MP News: ‘मुझे और बेटे को फंसाने बंगले पर भेजी जा रही हैं महिलाएं’ — पिछोर से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी का बड़ा खुलासा

शिवपुरी (मध्य प्रदेश): अक्सर चर्चा में रहे वाले भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने फिर…

4 hours ago

पीथमपुर बगदून तालाब में घुला जहरीला केमिकल, लाल पानी पीने से मवेशी बीमार; मछलियों के मरने की आशंका

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) तालाब में उद्योग का केमिकल युक्त पानी छोड़ने से तालाब…

7 hours ago

पीथमपुर में औद्योगिक क्रांति को मिली नई उड़ान ₹10,000 करोड़ का निवेश

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) 1200 एकड़ में फैला 'स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क' बना निवेशकों की…

7 hours ago