Explore the website

Looking for something?

Sunday, April 19, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

रीवा : पूर्व जनपद...

(संवाददाता आशीष जवखेड़कर) वीडियो वायरल होते ही राजनीति तेज हो गई है। मऊगंज से...

इंदौर में लव जिहाद:...

संवाददाता आशीष जवखेड़कर एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ इंदौर में ‘लव जिहाद’ का सनसनीखेज...

जगदीश सूर्यवंशी बने इंदौर...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ मानवाधिकार संरक्षण और जनहित के...

लापरवाही पर कार्रवाई: आंगनवाड़ी...

डिंडोरी जिले में आंगनवाड़ी केंद्र के निरीक्षण में लापरवाही पाए जाने पर जिला...
Homeदेशअसदुद्दीन ओवैसी ने कहा,हिंदू और मुसलमान को आपस में लड़ाना चाहता है...

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा,हिंदू और मुसलमान को आपस में लड़ाना चाहता है पाकिस्तान

ओवैसी ने जोर देते हुए कहा कि, पाकिस्तान को FATF की ग्रे लिस्ट में लाना जरूरी है. वहां की सरकार भारत में हिंदू और मुसलमान को लड़ाना चाहती है.

छत्रपति शंभाजीनगर: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने सोमवार को पाकिस्तान पर जमकर निशाना साधा. ओवैसी ने कहा कि, चाहे वह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई हो, आतंकवादी संगठन आईएसआईएस हो या पाकिस्तानी प्रतिष्ठान हो, ये सभी समूह हिंदुओं और मुसलमानों को लड़ते हुए देखना चाहते हैं.

एआईएमआईएम चीफ ने कहा कि, पहलगाम हमले की वजह यही है. चाहे वह आईएसआई हो या आईएसआईएस, या डीप स्टेट, पाकिस्तान सरकार चाहती है कि, भारत में हमेशा हिंदू और मुसलमान आपस में लड़ते रहे.

ओवैसी ने कहा, “पहलगाम में गैर-मुस्लिमों, हमारे भाइयों और बहनों को मारने का एजेंडा केवल एक था क्योंकि वे (पाकिस्तान) यह कहना चाहते थे कि कोई भी गैर-मुस्लिम यहां (कश्मीर) नहीं आ सकता. ओवैसी ने महाराष्ट्र के छत्रपति शंभाजी नगर जिले में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह बात कही. उन्होंने आगे कहा कि हम पाकिस्तान पर साइबर हमला भी कर सकते हैं या नौसेना या हवाई नाकाबंदी भी कर सकते हैं.

ओवैसी ने कहा कि, उनकी मांग है कि पाकिस्तान को फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) की ग्रे लिस्ट में लाना जरूरी है. उन्होंने जोर देते हुए कहा कि, फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स को चाहिए कि वह पाकिस्तान को ग्रे लिस्ट में लाए क्योंकि, पाकिस्तान अवैध धन से आतंकवाद को फंड कर रहा है.

ओवैसी ने आगे कहा कि, “हमें पाकिस्तान पर साइबर हमला भी करना चाहिए. ओवैसी ने कहा, हमारे पास एथिकल हैकर्स हैं, हम नौसेना और वायु सेना की नाकाबंदी भी कर सकते हैं.” उन्होंने लोगों से अपने राजनीतिक मतभेदों को अलग रखने और उन लोगों को जीतने नहीं देने की भी अपील की, जो भारत की एकता को कमजोर करना चाहते हैं.

ओवैसी ने कहा, “आपको कुछ चीजें सरकार पर छोड़नी होंगी.” पहलगाम हमला 2019 के पुलवामा हमले के बाद घाटी में सबसे घातक हमलों में से एक है. पुलवामा आतंकी हमले में 40 सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए थे.

पहलगाम आतंकी हमले के बाद, भारत ने सीमा पार आतंकवाद को समर्थन देने के लिए पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठाए हैं. भारत के कूटनीतिक कदम में, पाकिस्तानी उच्चायोग की ताकत कम करना, इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग से रक्षा अधिकारियों को वापस बुलाना भी शामिल है.

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version