Explore the website

Looking for something?

Wednesday, July 15, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

कक्षा छठवीं व ग्यारहवी...

डिंडोरी। पी.एम.श्री. स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय धमनगांव प्रभारी प्राचार्य अल्का विश्वकर्मा ने जानकारी...

मध्य प्रदेश के रीवा शहर में रविवार को एक होटल में उस समय...

विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर अयोध्या...

विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर अयोध्या के ग्राम सभा धौरहरा मुकुंदा पूरे रामलाल तिवारी का...

अज्ञात वाहन की चपेट...

डिंडौरी। जिले के विक्रमपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केलवारा में एक अज्ञात तेज...
Homeमध्य प्रदेशआगर मालवा : अर्धनारीश्वर रूप में बेटे को लेकर कोर्ट पहुंचा पिता,...

आगर मालवा : अर्धनारीश्वर रूप में बेटे को लेकर कोर्ट पहुंचा पिता, अपहरण केस में किया आत्मसमर्पण

  • मध्य प्रदेश के आगर मालवा कोर्ट में सोमवार को एक अनोखा दृश्य देखने को मिला जब अपने ढाई साल के बेटे को लेकर अपहरण का आरोपी पिता अर्धनारीश्वर के वेश में आत्मसमर्पण करने पहुंचा. तीन महीने से फरार मनोज बामनिया ₹10 हजार के इनामी आरोपी थे. उन्होंने कहा कि पिता में भी ममता होती है. फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है!

मध्य प्रदेश के आगर मालवा कोर्ट परिसर में सोमवार को उस समय सभी की निगाहें एक शख्स पर टिक गईं जब वह अर्धनारीश्वर के रूप में अपने बेटे के साथ आत्मसमर्पण के मामले में पिछले तीन महीने से फरार था.

अर्धनारीश्वर रूप में बच्चे के साथ पिता का कोर्ट में आत्मसमर्पण

मनोज ने कोर्ट में पेश होकर खुद को पुलिस के हवाले कर दिया. वह आधे शरीर पर पैंट-शर्ट और आधे पर साड़ी व चूड़ियां पहने हुए था. माथे पर आधी बिंदी भी थी. उसने कहा कि यह रूप उसने इसलिए अपनाया ताकि समाज को बता सके कि एक पिता भी अपने बच्चे के लिए उतनी ही ममता रखता है जितनी एक मां.

बेटे के अपहरण के मामले में पिता ने किया आत्मसमर्पण

मनोज ने बताया कि वह पेशे से फैशन डिजाइनर है और अपहरण के बाद से बेटे को लेकर इंदौर, सूरत और मुंबई में रहा. भव्यांश के अपहरण की घटना 16 मार्च को हुई थी जब उसकी मौसी रोशनी उसे मंदिर ले जा रही थी और बोलेरो गाड़ी से आए लोगों ने बच्चे को उठा लिया.

पुलिस ने आरोपी पिता की तलाश में इनाम घोषित किया था

पुलिस ने मनोज की तलाश में इनाम घोषित किया था और अब वह खुद कोर्ट पहुंचा. मनोज और उसकी पत्नी रीना पिछले दो साल से अलग रह रहे हैं. रीना ने उस पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया था और बच्चे की सुपुर्दगी मां को दी गई थी. फिलहाल पुलिस ने मनोज को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version