रुड़की: भाजपा का कांग्रेस पर वार – राहुल गांधी पर अराजकता फैलाने का आरोप
रुड़की के सिविल लाइंस में भाजपा की प्रेस वार्ता में जमकर सियासी हमले हुए। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मनोज जखमोला ने राहुल गांधी को मानसिक रूप से दिवालिया बताते हुए कहा कि वे सुप्रीम कोर्ट के फैसलों की भी अवहेलना कर रहे हैं।
जखमोला के मुख्य आरोप –
- राहुल गांधी विदेश में भारत को बदनाम कर रहे हैं
- देश में अराजकता फैलाकर PM मोदी के ‘विजन 2047’ को रोकना चाहते हैं
- SIR प्रक्रिया कांग्रेस के समय भी होती थी, अब बौखलाहट क्यों?
हरीश रावत पर निशाना – कांग्रेस खुद गुटों में बंटी है, तो परिवर्तन रैली से क्या परिवर्तन लाएगी?
कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा बोले – कांग्रेस विकास में रोड़ा बन रही है, जनता भाजपा के साथ मजबूती से खड़ी है।
मौके पर जिलाध्यक्ष मधु सिंह, महामंत्री सागर गोयल, अक्षय प्रताप सिंह, बृजमोहन सैनी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
