Explore the website

Looking for something?

Friday, July 17, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

कक्षा छठवीं व ग्यारहवी...

डिंडोरी। पी.एम.श्री. स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय धमनगांव प्रभारी प्राचार्य अल्का विश्वकर्मा ने जानकारी...

मध्य प्रदेश के रीवा शहर में रविवार को एक होटल में उस समय...

विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर अयोध्या...

विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर अयोध्या के ग्राम सभा धौरहरा मुकुंदा पूरे रामलाल तिवारी का...

अज्ञात वाहन की चपेट...

डिंडौरी। जिले के विक्रमपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केलवारा में एक अज्ञात तेज...
Homeधर्मआज का पंचांग: चैत्र नवरात्रि की आज से हो रही शुरुआत, कुबेर...

आज का पंचांग: चैत्र नवरात्रि की आज से हो रही शुरुआत, कुबेर और ब्रह्माजी तिथि के देवता

आज चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है. यह दिन नई परियोजनाओं की प्लानिंग के लिए अच्छा है.

एन टीवी टाइम प्रतिनिधि/आज 30 मार्च, 2025 रविवार, के दिन चैत्र महीने की शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि है. धन के देवता कुबेर और सृष्टि के निर्माता ब्रह्मा इस तिथि के देवता हैं. यह तिथि नई परियोजनाओं की प्लानिंग करने और उन्हें विकसित करने के लिए अच्छी मानी जाती है. यह किसी भी शुभ कार्य या यात्रा के लिए अशुभ होती है. आज चैत्र नवरात्र है. आज चंद्र दर्शन भी है.

30 मार्च का पंचांग

  • विक्रम संवत : 2081
  • मास : चैत्र
  • पक्ष : शुक्ल पक्ष प्रतिपदा
  • दिन : रविवार
  • तिथि : शुक्ल पक्ष प्रतिपदा
  • योग : एन्द्र
  • नक्षत्र : रेवती
  • करण : नाग
  • चंद्र राशि : मीन
  • सूर्य राशि : मीन
  • सूर्योदय : सुबह 06:34 बजे
  • सूर्यास्त : शाम 06:54 बजे
  • चंद्रोदय : सुबह 06.34 बजे
  • चंद्रास्त : शाम 07.50 बजे
  • राहुकाल : 17:21 से 18:54
  • यमगंड : 12:44 से 14:16

व्यापार की योजना बनाने के लिए उपयुक्त है नक्षत्रआज के दिन चंद्रमा मीन राशि और रेवती नक्षत्र में रहेंगे. यह नक्षत्र मीन राशि में 16:40 डिग्री से लेकर 30 डिग्री तक फैला हुआ है. इसके शासक ग्रह बुध और देवता पूषा हैं. यह कोमल और सौम्य स्वभाव का नक्षत्र है. यह नक्षत्र आध्यात्मिक उन्नति के काम के साथ व्यापार की योजना बनाने के लिए उपयुक्त है.

आज के दिन का वर्जित समय

आज के दिन 17:21 से 18:54 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम् से भी परहेज करना चाहिए.

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version