Categories: Uncategorized

इंदौर के द्वारकापुरी में भीषण धमाका, दुकान की दीवार उड़ी, तीन लोग अस्पताल में भर्ती

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में द्वारकापुरी थाना क्षेत्र की 60 फीट रोड़ पर शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे बर्तन की एक दुकान में गैस सिलेंडर फटने से जोरदार धमाका हो गया। हादसे के बाद आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई।

मौके की जांच में सामने आया कि दुकान के अंदर रखा सिलेंडर फटने से धमाका हुआ, जिसकी चपेट में आकर दुकान की दीवार गिर गई और अंदर रखा सामान बिखर गया। इस हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं, जिनमें दुकान पर काम करने वाले दो कर्मचारी और दुकान मालिक का बेटा शामिल है। दोनों कर्मचारियों को तुरंत महावीर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि दुकान मालिक के बेटे का इलाज यूनिक अस्पताल में जारी है। तीनों की स्थिति पर डॉक्टर नजर बनाए हुए हैं।

एडिशनल डीसीपी दीशेष अग्रवाल ने बताया कि धमाके के कारणों की विस्तृत जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। टीम ने मौके से सैंपल इकट्ठा कर तकनीकी जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है, केवल तीन लोग घायल हैं जिनका उपचार जारी है। एहतियातन पुलिस बल मौके पर तैनात कर पूरे इलाके की सर्चिंग की जा रही है।

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Share
Published by
नारायण शर्मा

Recent Posts

Modi Chalisa Row: दिल्ली प्रेस क्लब में ‘मोदी चालीसा’ पर भारी बवाल, बिहार में बनेगा ₹112 करोड़ का भव्य मंदिर!

नई दिल्ली (Current News):देश की राजधानी दिल्ली में स्थित प्रेस क्लब ऑफ इंडिया (PCI) से…

39 minutes ago

Atomberg Technologies IPO: एतम्बर्ग का धमाका! सेबी के पास जमा किए कागजात, ₹450 करोड़ के फ्रेश शेयर से खुलेगी किस्मत; पढ़ें पूरी डिटेल

नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार (Stock Market) में बंपर कमाई करने वाले निवेशकों के लिए…

58 minutes ago

22 August History in Hindi: आज ही के दिन हुई थी मद्रास की स्थापना, जानें 22 अगस्त का इतिहास और मुख्य घटनाएं

नई दिल्ली: 22 अगस्त का दिन भारतीय और वैश्विक इतिहास में एक बेहद महत्वपूर्ण स्थान…

1 hour ago

CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका पर हमला, स्कूल निरीक्षण के दौरान पथराव और हाथापाई

जयपुर: जयपुर के एक स्थानीय स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे नागरिक सुरक्षा मंच (CJP) के…

1 hour ago

गुजरात पुलिस में 414 कर्मचारियों का तबादला

संवाददाता चिराग सोनी गुजरात पुलिस में 414 कर्मचारियों का तबादलागुजरात पुलिस में बड़ा फेरबदल, 414…

2 hours ago

21 अगस्त, विश्व उद्यमिता विकास दिवस पर विशेष-

21 अगस्त, विश्व उद्यमिता विकास दिवस पर विशेष*विकसित भारत 2047 के लिए उद्यमिता विकास  की…

2 hours ago