Categories: Uncategorized

कीटनाशकों और खाद के कालाबाजारी पर लगाम लगाने भारतीय किसान संघ ने सौंपा ज्ञापन

खेती किसानी के मूलभूत सामग्री खाद और कीटनाशकों को लेकर इन दिनों क्षेत्र के किसान परेशान है और प्रशासन से गुहार लगा रहे है और प्रशासन को कह रहे है किसानों के साथ हो रही खाद और कीटनाशकों को लेकर हो रही लूट के खिलाफ प्रशासन लगाम लगाएं वरना क्षेत्र के किसान सड़कों में उतर कर अपनी बात रखने को बाध्य होंगे।

कालाबाजारी के मुद्दे को लेकर भारतीय किसान संघ शहपुरा ने गुरुवार को ज्ञापन सौंपा और तत्काल कार्यवाही करने को कहा।

आपको बता दें शासन द्वारा निर्धारित मूल्य 266 रुपए प्रति बैग युरिया एवं डीएपी का मूल्य 1350 रुपए है जो की लगातार बाजार में जो फर्टिलाइजर की दुकान शासन द्वारा जिनको लाइसेंस दिया गया है उनके द्वारा मनमाना रेट में यूरिया कहीं 950 रुपए पूरी तो कहीं ₹1000 बोरी वही डीएपी कहीं 1800 सौ रुपए तो कहीं ₹2000 प्रति बैग किसानों को दिया जा रहा है जिससे किसान बहुत ज्यादा परेशान है।

किसान अपनी परेशानियों को आखिर कहें तो किसे कहें कृषि विभाग के कर्मचारी इस विषय पर मौन है जिससे लाइसेंस धारी दुकानदारों का हौसला बुलंद है और मनमानी रूप से अपने मनचाहे रेट में किसानों को खाद दे रहे हैं और किसानों को लगातार लुटने का कार्य कर रहे हैं।

भारतीय किसान संघ तहसील शहपुरा ने एसडीएम शहपुरा को किसानों के भावनाओं स्वरूप ज्ञापन दिया गया है।

एसडीएम शहपुरा द्वारा किसानों को आश्वासन दिया गया कि हम जल्द से जल्द अधिकारियों से बात करके सभी दुकानों की जांच करवायेंगे और दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करेंगे जिससे किसानों को सही मूल्य पर यूरिया,डीएपी खाद और कीटनाशक मिल सके।

वहीं भारतीय किसान संघ के तहसील अध्यक्ष प्रमोद कुमार मौर्य ने बताया कि हम प्रशासन से गुहार लगाएं है यदि किसानों के साथ अन्याय जारी रहा तो किसान अपने हित के लिए सड़कों में उतरेंगे

रिपोर्ट लीलाराम साहू डिंडोरी

leelasahu2930@gmail.com

Share
Published by
leelasahu2930@gmail.com

Recent Posts

Tamil Nadu Govt Gold Ring Order: तमिलनाडु सरकार ने दिया 1.28 लाख सोने की अंगूठियों का ऑर्डर, जून से जन्मे बच्चों को मिलेगी

चेन्नई: तमिलनाडु की नवनिर्वाचित सरकार ने अपने चुनावी वादे को पूरा करने की दिशा में…

9 minutes ago

बड़ा धमाका: न्यू-जेन Bajaj Pulsar 125 और Pulsar 150 इस दिन होंगी लॉन्च, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स

बड़ा धमाका: न्यू-जेन Bajaj Pulsar 125 और Pulsar 150 इस दिन होंगी लॉन्च, मिलेंगे ये…

3 hours ago

इंदौर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: ZEEFLIX ऐप से बिना लाइसेंस कॉपीराइट कंटेंट प्रसारित करने वाला आरोपी गिरफ्तार

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) इंदौर क्राइम ब्रांच की कार्रवाई; बिना लाइसेंस जियोस्टार समेत कई…

3 hours ago

Russia Ukraine War: यूक्रेन के शॉपिंग मॉल पर रूस का भीषण ड्रोन हमला, 16 की मौत, 130 घायल

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध एक बार फिर बेहद हिंसक मोड़ पर…

3 hours ago

India-Russia Defense Deal: पुतिन के दौरे पर हो सकती है महाडील, भारत को Su-57 फाइटर जेट मिलने की संभावना

भारत-रूस डिफेंस डील: पुतिन के दौरे पर लग सकती है मुहर, वायुसेना को मिलेंगे घातक…

3 hours ago