Explore the website

Looking for something?

Friday, July 17, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

कक्षा छठवीं व ग्यारहवी...

डिंडोरी। पी.एम.श्री. स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय धमनगांव प्रभारी प्राचार्य अल्का विश्वकर्मा ने जानकारी...

मध्य प्रदेश के रीवा शहर में रविवार को एक होटल में उस समय...

विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर अयोध्या...

विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर अयोध्या के ग्राम सभा धौरहरा मुकुंदा पूरे रामलाल तिवारी का...

अज्ञात वाहन की चपेट...

डिंडौरी। जिले के विक्रमपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केलवारा में एक अज्ञात तेज...
Homeमध्य प्रदेशइंदौर : भाजपा संगठन ने इंदौर से विधायक गोलू शुक्ला को दी...

इंदौर : भाजपा संगठन ने इंदौर से विधायक गोलू शुक्ला को दी हिदायत, कहा- बेटे रुद्राक्ष को संभालें

  • भाजपा संगठन ने विधायक गोलू शुक्ला को अपने बेटे रुद्राक्ष शुक्ला को लेकर हिदायत दी है। देवास स्थित चामुंडा माता मंदिर के पुजारी से अभद्रता करने के मामले में संगठन ने नाराजगी जताई है। विधायक को अपने बेटे को संभालने और पार्टी की छवि खराब न करने की सलाह दी गई है।

इंदौर(Indore BJP MLA)। विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष के मामले में मचे सियासी घमासान को शांत करने की रणनीति भाजपा कार्यालय की तीसरी मंजिल पर बंद कमरे में हुई बैठक में तय की गई। बताया जा रहा है कि विधायक गोलू शुक्ला एक अन्य विधायक के साथ देवास के लिए निकल चुके थे।

योजना थी कि वे वहां जाकर पुजारी से मुलाकात करेंगे और माफी मांगकर मामले को शांत करने का प्रयास करेंगे। नेता देवास के लिए निकलने की तैयारी में थे कि उनके पास फोन पहुंचा और कहा गया कि वे तुरंत पार्टी कार्यालय पहुंचे। प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा बैठक लेंगे।

बंद कमरे में हुई बैठक

प्रदेश संगठन मंत्री ने भाजपा कार्यालय की तीसरी मंजिल पर बंद कमरे में यह बैठक ली। इसमें विधायक गोलू शुक्ला, विधायक रमेश मेंदोला, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, भाजपा नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा, जिलाध्यक्ष श्रवण चावड़ा, पूर्व नगराध्यक्ष गौरव रणदीवे, जीतू जिराती शामिल हुए।

बैठक में संगठन मंत्री ने संगठन की नाराजगी से शुक्ला को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि संगठन मामले को लेकर गंभीर है। नेताओं ने उन्हें बताया कि हम देवास जा रहे थे, ताकि पुजारी से माफी मांगकर मामले में शांत कर सकें।

अब कोई प्रतिक्रिया न दें

लंबे मंथन के बाद संगठन मंत्री ने कहा कि अब मामले में कुछ नहीं करना है। हमें इस मामले का पटाक्षेप करना है। इसके लिए जरूरी है कि हम अब कोई प्रतिक्रिया न दें। मंदिर जाएंगे तो फिर चर्चा में आ जाएंगे।

थाने में सरेंडर करने पर बनी सहमति

विधायक गोलू शुक्ला को हिदायत दी गई कि वे अपने बेटे को थोड़ा संभालें। ऐसे कोई काम न करें जिससे पार्टी के लिए परेशानी खड़ी हो। बैठक में ही थाने पर सरेंडर करने को लेकर सहमति बनी। संगठन मंत्री आरएसएस के पदाधिकारी रहे प्रकाश सोलापुरकर के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करने आए थे।

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version