Explore the website

Looking for something?

Tuesday, February 17, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

14 वर्षों से निलंबित...

प्राथमिक शाला झिरिया बहरा में नई पदस्थापना, विभागीय जांच के आदेशडिंडौरी : 16...

पीथमपुर : पुलवामा शहीदों...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज पीथमपुर/ हिन्दू स्वाभिमान परिषद ने पीथमपुर/धार...

मेहंदवानी में ‘संपूर्णता अभियान...

कलेक्टर, जिला डिंडोरी के निर्देशानुसार मेहंदवानी (आकांक्षी विकासखंड) में ‘संपूर्णता अभियान 2.0’ के...

कटनी में मंगेतर पर...

( कटनी सवाददाता मोहम्मद एज़ाज़ ) युवती ने पुलिस को बताया कि उसने युवक...
Homeमध्य प्रदेशइंदौर : मामूली कहासुनी में सिख युवक पर हमला, बदमाशों ने पगड़ी...

इंदौर : मामूली कहासुनी में सिख युवक पर हमला, बदमाशों ने पगड़ी निकालकर मारे पत्थर

( संवाददाता आशीष जवखेड़कर )

मामूली कहासुनी में युवकों ने सिख युवक पर हमला किया। आरोपियों ने उसकी पगड़ी निकाल कर सिर पर पत्थर मारा। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया। दूसरे पक्ष ने भी मारपीट का आरोप लगाया।

इंदौर। मामूली कहासुनी में युवकों ने सिख युवक (कारखाना संचालक) पर हमला कर दिया।आरोपियों ने उसकी पगड़ी निकाल कर पत्थर से सिर में हमला किया। पुलिस ने तीन के खिलाफ केस दर्ज किया है।दूसरे पक्ष ने भी कारखाना संचालक व उसके भाई पर मारपीट का आरोप लगाया है।

एरोड्रम पुलिस के मुताबिक घटना धार रोड़ (बिजासन टेकरी के सामने) की है। लीड्स एन्क्लेव (छोटा बांगड़दा) निवासी गुरुशरण सिंह मल्होत्रा ने आरोपी हिमांशू तिवारी निवासी पल्हर नगर, आदर्श और सोहन के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।

एक-दूसरे पर लगाए मारपीट के आरोप

  • गुरुशरण ने पुलिस को बताया कि उसकी नावदापंथ में आयरन ड्रम शीट की फैक्ट्री है। गुरुवार रात करीब साढ़े दस बजे भाई तेजिंदर सिंह के साथ लौट रहा था। बिजासन मंदिर के सामने आरोपियों ने गाली का आरोप लगाकर विवाद किया। उन पर पत्थर से हमला कर दिया।
  • उधर, हिमांशू ने गुरुशरण और तेजिंदर के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। आरोपी तेज आवाज में गाना बजाकर लहराते हुए गाड़ी चला रहे थे। मैंने समझाया, तो मारपीट कर दी।

युवती से बात करने के विवाद में भिड़े

  • आजाद नगर में युवती से बातचीत करने की बात पर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। दोनों ने एक दूसरे के साथ मारपीट की। पुलिस ने छह के खिलाफ केस दर्ज किया है।
  • पुलिस के मुताबिक घटना विराट नगर की है। अनिकेत उर्फ अमन निवासी अभिषेक नगर पालदा ने तरुण शर्मा, पवन शर्मा और आदर्श कैथवास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
  • अमन ने पुलिस को बताया कि आदर्श की बहन से बातचीत को लेकर आरोपियों ने विवाद किया। उधर लक्की ने आरोपी अनिकेत, हर्ष और धीरज के खिलाफ रिपोर्ट लिखवाई है।
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version