Saturday, February 14, 2026

TOP NEWS

मेहंदवानी में ‘संपूर्णता अभियान...

कलेक्टर, जिला डिंडोरी के निर्देशानुसार मेहंदवानी (आकांक्षी विकासखंड) में ‘संपूर्णता अभियान 2.0’ के...

कटनी में मंगेतर पर...

( कटनी सवाददाता मोहम्मद एज़ाज़ ) युवती ने पुलिस को बताया कि उसने युवक...

रतलाम में ग्रामीण और...

रतलाम के लुनेरा स्थित प्राचीन पंचमुखी हनुमान मंदिर की पहाड़ी पर खनन का...

महाराष्ट्र में डिप्टी सीएम...

एनटीवी टाइम न्यूज/ महाराष्ट्र के बारामती में आज एक विमान दुर्घटना हुई, जिसमें...
Homeमध्य प्रदेशइंदौर में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, क्राइम ब्रांच ने दो आरोपियों को...

इंदौर में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, क्राइम ब्रांच ने दो आरोपियों को दबोचा

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को 1.708 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ गिरफ्तार किया है, जिसकी कीमत 50 हजार रुपए बताई जा रही है।

दरअसल, इंदौर क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रामबाग के लोखंडे पुलिया के पास दो व्यक्ति संदिग्ध रूप से खड़े हैं। पुलिस को देखते ही वे घबराने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें रोककर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम संदीप चौहान और शुभम यादव बताए।

दोनों ने बताया कि जल्दी रुपए कमाने की नियत से वे अवैध मादक पदार्थ सस्ते दामों में खरीदकर महंगे दामों पर नशे के आदि लोगों को सप्लाई किया करते थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों से 1.708 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा और एक मोटरसाइकिल जप्त की है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments