Wednesday, December 24, 2025

TOP NEWS

खातेगांव में भारी बवाल,अतिक्रमण...

एनटीवी टाइम न्यूज खातेगांव/ खातेगांव से एक बड़ी बवाल की खबर सामने आ...

CG NEWS : होटल...

एनटीवी टाइम न्यूज दुर्ग/ छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में क्राउड होटल में चल...

बैतूल : मुलताई में...

( मुलताई संवाददाता अविनाश तायवाड़े ) पुलिस ने मौके पर...

उज्जैन : छात्रा से...

उज्जैन में एक छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. इसके बाद...
Homeमध्य प्रदेशइंदौर में पहली बार देहदान पर राजकीय सम्मान, अशोक वर्मा बने मिसा

इंदौर में पहली बार देहदान पर राजकीय सम्मान, अशोक वर्मा बने मिसा

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/मुख्यमंत्री मोहन यादव की घोषणा के बाद आज इंदौर में पहली बार देहदान करने वाले शख्स को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। दरअसल, इंदौर के जवाहर मार्ग पर रहने वाले अशोक वर्मा ने अपने निधन से पहले ही देहदान, त्वचा दान और नेत्रदान की इच्छा जताई थी। उनकी अंतिम इच्छा का सम्मान करते हुए परिजनों ने आज उनकी देह अरविंदो अस्पताल को समर्पित कर दी।

इस दौरान अशोक वर्मा को गार्ड ऑफ ऑनर देकर राजकीय सम्मान दिया गया। पुलिसकर्मियों ने बैंड के साथ उन्हें अंतिम सलामी दी। बताया जा रहा है कि अशोक वर्मा लंबे समय से सामाजिक सेवा कार्यों से जुड़े हुए थे। उन्होंने कुछ साल पहले अपने युवा पुत्र की अकाल मृत्यु के बाद उसका भी देहदान किया था।

इतना ही नहीं, उन्होंने अपनी विधवा पुत्रवधू को बेटी मानकर उसका कन्यादान कर पुनर्विवाह भी कराया था। अशोक वर्मा जैसे लोग समाज के लिए प्रेरणा हैं। उनके इस साहसिक और मानवीय कार्य को लोग लंबे समय तक याद रखेंगे।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments